32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का टूटा रिश्ता ? कौसर ने बचाई अपनी जान

सहर होने को है 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर ने नाजिमा और हुस्ना का सच सभी के सामने ला दिया।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर माहीद का इंतजार उसके कमरे में करती है। वही दूसरी तरफ हुस्ना कहती है उसने सब कुछ देख कर ही माहीद को बताया है कि, सहर की उम्र 16 साल है।

सहर की परेशानी

माहीद कुरान सहर के पास लेकर आता है और माहीद पर सहर तस्वीर फेंक देती है जो कहती है कि, माहीद धोखेबाज है और अब उसके पास साथ उसे भी रहना है। सहर को माहीद कसम खाने के लिए कहता है कि, उसकी उम्र 16 साल है ? सहर कसम खाती है और सच भी कहती है कि, वो 16 साल की है। परवेज कौसर को देखता है और उसे पूछता है दोनों मां बेटी क्या करना चाहती है ? कौसर कुछ कहती भी नहीं है जिसके बाद परवेज को माहीद का फोन आता है अपनी बेटी को ले जाने के लिए। परेवज का गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है। जहां वो कौसर पर पानी डालकर जमीन पर भी पानी डाल देता है और करेंट की वायर चालू कर देता है। जिसे बार – बार कौसर की जान खतरे में आ जाए। सहर को माहीद घर से निकाल रहा होता है। जहां, दादा जान उसे रुकने को कहते है और पूछते है क्या हुआ अचानक ? सहर कहती है कभी भी वो ये रिश्ते में रहना नहीं चाहती थी। आज भी वैसा ही हुआ है। सहर नाजिमा और हुस्ना की चाल बताती है कि किस तरह से ग़ुलौटी कबाब के साथ नाजिमा ने माहीद को परेशान किया। जिसे हमारी अम्मी देखे और रिश्ता तोड़ दे ? शादी वाले दिन उसके बिस्तर पर पत्ते और कीड़े थे जिसे सहर जख्मी हो जाए।

माहीद की टेंशन

ये सब सच सामने आने के बाद माहीद नाजिमा से सच होने का पूछता है और नाजिमा कुछ कहती नहीं है। वही दूसरी तरफ हुस्ना कुछ कहती है तो सहर शरबत वाली बात निकाल देती है। जिसके बाद वो रिश्ता रखने से मना कर देती है। दादा जान सहर को समझाते है ये रिश्ता टूट नहीं सकता है। सहर की इतनी शिकायत थी तो वो हम से कहती ? सहर कहती है वो दादा जान के उम्मीद पर खड़ी नहीं हुई इसलिए जाना चाहती है। परवेज सहर को समझाता है और उसके साथ सख्ती से पेश आता है जिसे माहीद देखता है। वही दूसरी तरफ कौसर को सहर की बात याद आती है लकड़ी से करेंट कम पास होता है और कौसर बच सकती है। जिसके बाद वो लगातार कोशिश करती है। वही दूसरी तरफ अमाल के खाने में फरीद ज्यादा नमक डाल देता है और अमाल ये देखकर खाने से मना कर देती है। अमाल कहती है नमक में खाना है। फरीद अमाल के लिए दूसरा लेकर आने की बात करता है और अमाल कौसर से मिलने की जिद्द लेकिन फरीद उसे समझाता है उसकी जिंदगी अलग है वहां हमेशा लड़ाई झगड़े यही सब होते है उसे दूर रहना चाहिए ये सब से। वही अब माहीद सहर को ले जाने की बात करता है क्योंकि सहर की उम्र है 16 साल। ये उम्र में वो गलती करेगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद सहर को तलाक देता है। जिसके बाद वो उसे कुछ पैसे देता है और सही तरह से तलाक लेता है। लेकिन सहर उस पैसे को लेने से इंकार कर देती है और कहती है उसे अपनी जिदंगी बनाने के लिए माहीद के पैसे नहीं चाहिए। जिसके बाद अब वो कागज को भी फाड़ देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here