32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट : मेहर और अरमान का जुड़ेगा रिश्ता, मायरा का फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब मायरा ने लिया अरमान को लेकर फैसला।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा बार – बार अरमान के साथ बिताए पलों को याद करती है। लेकिन तभी वो अरमान से टक्करा जाती है। जिसके बाद अरमान उसे पकड़ लेता है।

अभीरा का प्लान

लेकिन थोड़ी देर में अरमान अभीरा का हाथ छोड़ देता है। बाद में उसे समझ आता है कि, ये काम उसे नहीं करना चाहिए था।। अरमान के सहारे अभीरा उठने की कोशिश करती है लेकिन तब तक मायरा वहां आ जाती है और वो अरमान से माफी मांगती है। अरमान मायरा को माफ के देता है। जिसके बाद वो कहती है सगाई में उसने कुछ एक्सपेंसिव लिया है जो वो कल दिखाएगी। ऐसे में अरमान से मायरा वादा मांगती है कि, कल जो वो मांगेगी उसे देना होगा। मायरा के लिए अरमान सोचने का वक्त मांगता है। वही मायरा के लिए अभीरा सोचती है कि, मायरा इतना प्यार करती है कि, वो नाराज तक नहीं रही लेकिन अरमान ने सोचने का वक्त मांगा ? नीचे सभी लोग कैटरिंग का काम खत्म कर कोरियोग्राफी का सोचते है। जहां मनोज और माधव दोनों ही दादी सा की तबियत के बारे में सोचने के लिए कहते है। माधव कहता है विद्या ने कुछ किया ना होता तो ठीक रहता सब। विद्या अपनी बात लेकर बात को सही कहती है। वही दूसरी तरफ, अरमान के कमरे में अभीरा आती है उसे बात करने के लिए। जहां वो उठता नहीं है और अभीरा की बात अधूरी रह जाती है।

बुआ सा ने किया नाटक

सभी लोग संगीत के लिए तैयार हो जाते है। जिसके बाद अरमान हर जगह सिर्फ अभीरा को ढूंढ रहा होता है। अभीरा आते ही सबसे पहले अरमान के पास आती है और अरमान की नजर उस पर रुक जाती है। लेकिन, अभीरा के कुछ कहने से पहले ही अरमान फोन पर बात करते हुए निकल जाता है। संगीत का फंक्शन शुरू होता है। जहां आर्यन दिशा की नजर उतारता है और संजय मनोज के साथ दिशा के पापा भी डांस करते है। लेकिन, दिशा की मां को जब सभी कहते है तो बुआ जी इंकार कर देती है और उसके लिए छास लाने के लिए कहती है। जिसके बाद वो छास अभीरा लाकर देती है और बुआ सा को कहती अब वो जा सकती है डांस के लिए ? क्योंकि खुशियां उनकी भी है और उनका हक भी है। दादी सा बुआ सा को देखती है और उन्हें कुछ सही नहीं लगता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, संगीत के खास मौके पर आर्यन और दिशा को मायरा बधाई देती है। जिसके बाद अरमान के लिए मायरा कहती है उसके पापा भी ये खुशी चाहते है। जिसके लिए दोनों ने फैसला लिया है कि, वो अपनी जिंदगी सिर्फ मेहर के साथ बिताएंगे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here