32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम के सामने आई सच्चाई ? टूट गया विश्वास

रिमझिम 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम को बार – बार उसके और समीर के शादी के पल याद आते रहते हैं।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम को शादी के पल याद आते रहते है और उसे समझ नहीं आता है कि उसके साथ चल क्या रहा है ?

 अमायरा और रिमझिम की बहस

रिमझिम बहुत कुछ याद करने की कोशिश करती है। जिसके बाद वो अमायरा के कमरे में उसका रूम डेकोरेट करने चली जाती है। जहां अमायरा और उसमें बहस हो जाती है क्योंकि, अमायरा बार – बार समीर को लेकर रिमझिम से कहती है कि, उसे अभी भी डर है कि, रिमझिम उसका प्यार ले लेगी। बुआ मां तभी अमायरा के कमरे में आती है शादी के कंगन को लेकर जहां, वो अमायरा को शादी की बात कहने वाली होती है लेकिन रुक जाती है और अमायरा रिमझिम को वहां से जाने के लिए कहती है। जिसके बाद बुआ मां भी बात को संभालती है। वही समीर से उनकी बहने नेक मांगती है क्योंकि, शादी के बाद समीर और अमायरा की पहली रात होने वाली है। समीर अपनी बहनों को नेक देता है। जहांब रूप प्रेम का मजाक बनाती है अकेले में कि, राजवीर ने तो उसे एक मौका तक नहीं दिया।

रिमझिम और समीर की पेंटिंग

समीर अकेले में बैठकर अमायरा के लिए पेंटिंग बनाता है क्योंकि, उसे आज रात ही अमायरा को कुछ खास देना है। वही अपनी शादी के पल को याद कर रिमझिम भी पेंटिंग करती है अपने और समीर के हाथों को बनाती है। जो गलती हवा से उड़कर समीर के पास चले जाता है और समीर यही सोचता है शायद अमायरा भी उसे यही गिफ्ट करना चाहती है। लेकिन रिमझिम वो लेने आ जाती है और जहां वो बहाना बना देती है कि ये उसकी खास पेंटिंग है। समीर कहता है कि, उसके प्लान पर रिमझिम ने पानी डाल दिया क्योंकि ऐसा ही कुछ वो अमायरा को दे रहा है। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में, अब समीर अपने कमरे में जाता है और अमायरा को वो खूबसूरत सा गिफ्ट देता है लेकिन अमायरा जब तक कुछ कहती है और समझती तब तक बाहर से रिमझिम के चिल्लाने की आवाज आती है और सभी देखते है कि, रिमझिम के ऊपर अलमारी गिर गई है। समीर सब कुछ छोड़कर रिमझिम के पास आ जाता है और उसे अलमारी के अंदर से निकालता है। बुआ मां को पंडित जी बात याद आती है कि, कही ये पल वही तो नहीं जब पंडित जी ने कहा था कि, समीर की पहली पत्नी की मृत्यु हो जाएगी। बुआ मां यही बात अमायरा को भी बताती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम की हालत को देखकर बुआ मां का शक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जहां अब रिमझिम शादी के बाद वाले रस्म में चोरी छिपे हिस्सा लेती है। जहां सुनंदा कह देती है समीर से कि, रिमझिम समीर की पत्नी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here