32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: सहर की उम्र का हुआ माहीद को अंदाजा, टूट गया माहीद का विश्वास

सहर होने को है 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर को माहीद हर जगह ढूंढ कर हो चुका है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर अपने एग्जाम को अच्छे से देती है लेकिन हर जगह सिर्फ ओर सिर्फ उसे माहीद का धोखा याद आते रहता है।

सहर की परेशानी

सहर से मिलने के लिए माहीद एग्जाम हॉल के बाहर आता है और कौसर उसे देख लेती है। जहां वो टीचर से मदद मांगती है कि, किसी भी तरह से वो माहीद को बाहर निकाल दे। जिसे सहर अपना पेपर दे सकें। टीचर सहर के लिए ये काम कर देती है। जिसके बाद टीचर माहीद को कहती है सहर आज अब्सेंट है और अब उसका यहां रुकना सही नहीं रहने वाला है। सहर की बात सुनकर माहीद अंदर जाने की बात करता है लेकिन माहीद को गार्ड अंदर जाने नहीं देते है। तभी पुलिस वालों को अपडेट मिलता है सहर की जान खतरे में है और माहीद भी वहां चले जाता है। तब तक कौसर से मिलने के लिए फरीद अमाल को लेकर आता है क्योंकि, अमाल की तबियत बहुत ही ज्यादा खराब हो रही होती है। अमाल से मिलने के लिए कौसर को फरीद कार में बैठाता है। जिसके बाद अमाल बताती है वो उस दिन घर गई थी परवेज से उसे मारने की कोशिश की थी। फरीद ये बात सुनकर परवेज से बदला लेने की सोचता है और सहर एग्जाम देकर घर आ जाती है।

माहीद की टेंशन

फरीद कौसर से कहता है वो परवेज को छोड़ने वाला नहीं है लेकिन कौसर अभी के लिए शांत होने को कहती है क्योंकि, सहर को लेकर वो परेशान है। सहर जैसी ही एक लड़की की लाश पुलिस को मिलती है और उसे देखने के लिए माहीद पहुंच जाता है। जहां, उसे अपनी अम्मी का डर सताता है लेकिन सहर वो होती नहीं है। सहर के लिए माहीद परवेज को भी फोन करता है। लेकिन फालतू की बातें कर परवेज माहीद को गुस्सा दिला देता है। तभी तुरंत सहर का फोन माहीद को आता है और उसे पता चलता है कि, वो घर आ गई है। कौसर को भी सहर बता देती है। जिसके बाद सहर के पास जाने के लिए कौसर उसके घर आती है और बुआ जी को सहर के घर में होने का अंदाजा लग जाता है। नाजिमा के सपने बुआ जी अभी उसे संभालने के लिए कहती है क्योंकि, अगर उसने सच कहा तो सही नहीं होने वाला है। सहर माहीद की यादों में अपना बैग पैक करती है। जहां कुछ चीजें उसे माहीद की याद भी दिलाती है। कौसर अंदर आने की कोशिश करती है लेकिन बुआ जी उसे रोक देती है और ऊपर से ही बास गिरा देती है। जिसके बाद कौसर अपनी बच्ची उसे मांगती है क्योंकि, वो अभी 16 साल की उम्र उसकी घर बसाने की नहीं बल्कि, पढ़ाई करने की है। हुस्ना को ये सच पता चल जाता है जिसके बाद सहर को लेकर माहीद को ये सच बताने की बात करती है। माहीद घर में आता है और नकली खिलौने से बुआ जी खेलती है और कहती है उम्र उसकी घर बसाने की नहीं बल्कि, घर – घर खेलने की है। वही हुस्ना की बात माहीद को समझ नहीं आती है और माहीद साफ – साफ कहने के लिए कहता है। जिसपर हुस्ना बताती है कि, सहर 16 साल की है। शादी की उम्र नहीं थी उसकी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद के सामने सहर के उम्र का सच आ चुका है। जहां, सहर को अब माहीद सच बताने की कसम देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here