रिमझिम 28th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब बुआ मां हो चुकी है परेशान अपने हरकतों की वजह से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम अब समीर के साथ सात फेरे ले लेती है और ऐसे में अब रिमझिम का सिर दर्द शुरू हो जाता है।
रूप की नई चाल
रिमझिम को देखने के लिए सुनंदा वहां आती है और जिद्द करती है कि, उसे अब रिमझिम को देखना है लेकिन बुआ मां जल्द से यज्ञ में पानी डाल देती है जिसकी वजह से वहां धुआं हो जाता है और बुआ मां सुनंदा को वहां से जाने के लिए कह देती है। सुनंदा के ज्यादा ना बोलने की वजह है से कोई रिमझिम को देख नहीं पाता है और वहां से सभी रस्म के लिए आगे बढ़ जाते है। बुआ मां से समीर और रिमझिम आशीर्वाद लेते है। लेकिन, अब बुआ मां चाहती है अमायरा की विदाई की रस्म हो जहां, वो दुल्हन की हेरा – फेरी कर सकती है। समीर इस बात के लिए राजी हो जाता है और इस राजी के बाद सभी बाहर जाते है।
बुआ मां का प्लान हुआ कामयाब
राजवीर प्रेम को मनाने की लगातार कोशिश करता है। जहां, वो कहता है कि, राजवीर का प्यार सिर्फ उसके लिए था और किसी के लिए भी नहीं। लेकिन रूप यहां अपनी चाल चल जाती है और कहती है कि, राजवीर ने उसे झूठ कहा है क्योंकि, रूप को उसने कहा है कि, उसे सिर्फ और सिर्फ रूप से ही खुशी मिल सकती है। प्रेम को ये बात का बहुत ही ज्यादा बुरा लगता है और वो वहां से चली जाती है। बुआ मां अमायरा को लेने के लिए ऊपर आती है। जहां वो अमायरा को देखती है नहीं है और डर जाती है कि, अब ये कहां चली गई है ? अवीक अपनी बहन रिमझिम को देखने आता है लेकिन उसे वो भी नहीं मिलती है। जिसके बाद अवीक ये बात दिया को बताता है। वही दूसरी तरफ बुआ मां देखती है अमायरा को किसीने अलमारी में बंद किया हुआ है। जिसके बाद वो उसे बाहर लेकर आती है और डोली में रखती है। बुआ मां और समीर घूंघट हटाते है। जहां उसे अमायरा नजर आती है। लेकिन रिमझिम की बात दिया समीर को बताती है। जिसके बाद अपने गृह प्रवेश के समय भी रिमझिम के समीर परेशान हो जाता है। क्योंकि, रिमझिम उसे कही मिलती नहीं है। समीर रिमझिम को घर के बाहर बेहोश पड़ा हुआ देखता है। जिसे देखकर वो परेशान हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

