32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 27th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा और अरमान की गलतफहमी, आर्यन पर फूटा अभीरा का गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 27th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है अभीरा के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत आर्यन से होती है। जहां अरमान और आर्यन दोनों ही दिशा को भागने के लिए कहते है। वही दूसरी तरफ अभीरा दादी से बहस करती है कि, किस तरह से वो दिशा और आर्यन की शादी ना करवाकर गलत कर रहे है।

दादी का फूटा गुस्सा

दादी अभीरा को अपना घर देखने के लिए कहती है क्योंकि अभीरा ने अपना घर नहीं संभाला है। जिसके बाद अभीरा को गुस्सा आ जाता है और वो घर में चिल्ला – चिल्लाकर सभी को हिंट देती है कि, दिशा के कमरे में कोई तो है। वही दादी और सभी घर वाले दिशा के कमरे में जाते है और वहां सभी लोग आर्यन और अरमान को देखते है। दादी का गुस्सा सभी पर फूट जाता है और वो कहती है कि, उसे इस परिवार से ये उम्मीद नहीं थी। दिशा के सामने दादी शर्त रखती है कि उसे किसी एक को चुना होगा। जिसके बाद दिशा अपने परिवार को चुनती है। अरमान दादी के इस फैसले को गलत बताता है लेकिन आर्यन चाहकर भी कुछ कर नहीं पाता है। अरमान इस के मायरा से मिलने के लिए उसके स्कूल जाता है। जहां मुक्ति उसे झूठ कहती है और कहती है कि, मायरा एकस्ट्रा क्लास अटेंड कर रही है। इसलिए वो मिल नहीं सकती है। अरमान मुक्ति से कहता है उसे समझाना होगा कि, जिदंगी में ये सब होते रहता है। वही अभीरा मायरा को उसके ऊपर हाथ ना रखकर भी सहलाती रहती है। जिसे उसे अहसास होता है कि, मायरा के पास अभीरा है। लेकिन जब तक वो देखती है तब तक अभीरा चली जाती है।

अभीरा का प्लान

मुक्ति अरमान से गले मिलती है और कहती है उसने झूठ कहा है क्योंकि, कई दिनों से मायरा ना खा रही है और ना कुछ बोल रही है। अरमान मुक्ति को मायरा का ख्याल रखने के लिए कहता है। जिसके बाद मुक्ति मायरा को खाना खाने के लिए कहती है लेकिन वो बात नहीं सुनती है। ऐसे में, अब मायरा को उसके बेड से एक लेटर मिलता है। जहां लाइफ़ के बारे में अभीरा ने मायरा को समझाया होता है लेकिन ये लेटर अभीरा ने लिखा ये बात मायरा को नहीं पता होती है। वही दूसरी तरफ, मायरा लेटर को पढ़कर समझ जाती है कि, जिंदगी में बहुत कुछ उसे देखना बाकी है। घर पर आते ही आर्यन गाड़ी से निकलता नहीं है लेकिन कृष उसे वापस लेकर आता है। वही सभी को पता चलता है दिशा ने मना कर दिया है उसे शादी के लिए। अरमान अभीरा स्कूल के बाहर मिलते है और अभीरा अरमान को बात करने के लिए कहती है जिसे, अरमान अभीरा को कहता है उसने की है बात। दूसरी तरफ अभीरा को फोन आता है और अरमान अभीरा घर आते है। अभीरा प्लान करती है और दिशा के नकली वॉयस नोट उसे सुनाती है कि वो किसी और से शादी करने वाली है। सभी का प्लान होता है अब आर्यन दिशा के साथ उसके घर पर रहेगा लेकिन ये आइडिया किसी को ज्यादा पसंद नहीं आता है और विद्या इसके लिए अभी अभीरा को गलत कहती है। अभीरा कहती है आर्यन दिशा को भगाने के लिए घर चला गया था। ये सुनकर सभी हैरान हो जाते है लेकिन, अभीरा अब दोनों को मिलाने के लिए नया प्लान बनाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान मायरा को समझाता है कि, अभीरा मायरा की वजह से बहुत ही ज्यादा परेशान है लेकिन फिर भी मायरा ये बात समझती नहीं है। जिसके बाद अभीरा से अरमान रिक्वेस्ट करता है उसे मायरा को संभालना होगा। अभीरा और अरमान बारिश में गिले हो जाते है जिसके बाद दोनों की नजदीकियां देखने मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here