32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 26th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: नाजिमा और माहीद की गलतफहमी, हुस्ना ने चली चाल

सहर होने को है 26th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है माहीद की हरकतों से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हुस्ना और नाजिमा से होती है। जहां, नाजिमा और हुस्ना दोनों ही गहने देख रहे होते है और ऐसे में वो दोनों ही गहने को लेने का सोचते है। हुस्ना को हीरो का हार पसंद आता है लेकिन, ये सभी समान शख्स को देने के लिए दी जाती है।

माहीद का शक

हुस्ना ये हार चुराना चाहती है और इल्जाम सहर पर डालना चाहती है। हुस्ना को हार देखते हुए नाजिमा देख लेती है और दोनों ही मिलकर अब सहर को फंसाने की कोशिश करती है। सहर अपने नया टेंट बनाती है घर में जहां वो अपनी अम्मी के सोच को लेकर परेशान हो जाती है कि, अम्मी समझ बैठी है कि, माहीद से सहर प्यार करने लगी है। माहीद नौकर के बारे पे पूछता है। जहां वो कहता है कि, नौकर कौन था और कहां से आया था ? ये बात किसी को भी पता नहीं चली है। ये कितनी अजीब बात है। माहीद वहां से चला आता है और अब अपने कमरे में टेंट को देखता है। जिसके लिए वो सहर से पूछता है कि, वो क्या कर रही है ? सहर बताती है कि, ये पूरा इलाका उसका है और उसे शांति से पढाई करनी है जिसकी वजह से उसे शांत चाहिए जिंदगी में। सहर और माहीद दोनों ही समय को लेकर बहस करने लग जाते है। जिसके बाद माहीद बाहर आता है और अचानक से सहर का टेंट टूट जाता है। सहर उस टेंट की वजह से नाराज हो जाती है। जहां माहीद उसकी मदद करता है। दोनों के बीच इस दौरान नजदीकियां देखने को मिलती है।

कौसर की टेंशन

फरीद कौसर से बात करने आता है और अमाल के बारे में बताता है। जिसके लिए कौसर आने से मना करती है क्योंकि बार – बार अमाल को वो समझा रहा है। लेकिन वो समझ नहीं रही है। कौसर इस चीज के लिए अपने आपको भी समझाती है लेकिन, कौसर को भी अब अमाल की चिंता होने लग जाती है। कौसर घर पर आती है जहां उसे सहर का फोन आता है और सहर रो – रोकर अपनी अम्मी से बात करती है। कौसर कहती है उसे कोई भी बात का बुरा भी लगा है बस डर है जो उसने सोचा है वो गलत ना हो जाए। परेवज के कपड़े सफ़िया निकालने जाती है अलमारी से जहां वो गिफ्ट देखती है और परवेज कहता है ये उसे ईद में मिलेगा। सफिया और परवेज दोनों के बीच गिफ्ट को लेकर पकड़म – पकड़ी खेलने लग जाते है। कौसर को उसमें माहीद और नाजिमा में नजर आते है। जिसके लिए कौसर मिर्च दोनों के आंखों में डाल देती है। परवेज और सफिया दोनों ही कौसर पर चिल्लाते है और कौसर कहती है वो खाना बनाने जा रही थी इसलिए ये हुआ।

हुस्ना की चाल

सहर को रोता देख माहीद को लगता है उसकी अम्मी और सहर के बीच बहस हो गई है। लेकिन माहीद को सहर बीच में आने नहीं देगी। सहर माहीद को कहता है कि, वो टेंट को ठीक कर देगा। जिसके लिए उसे नाराज होने की जरूरत नहीं होगी। सहर और माहीद सो जाते है। वही हुस्ना अपने आदमी को कमरे में भेजती है माहीद को इंजेक्शन देने के लिए और हुस्ना के कहने पर वो शख्स कमरे में आकर माहीद को इंजेक्शन देता है। इस बीच सहर का फोन बजता है लेकिन, शख्स को फोन को साइलेंट कर देता है। जिसके बाद कौसर को और भी ज़्यादा चिंता हो जाती है। जिसे माहीद को सहर सामने नजर आती है और उसे एक भ्रम होने के कारण वो फिर से सो जाता है। शख़्स माहीद को अगले कमरे में लाकर रखता है और हुस्ना उस शख्स को पैसे देकर गांव जाने के लिए कहती है। सहर की नींद अचानक टूट जाती है और उसे कमरे में डर लगने लग जाता है। जहां वो माहीद को ढूंढने की कोशिश करती है और वो बाहर निकल जाती है। ऐसे में सहर को कौसर का फोन आता है और वो देखती है उसकी अम्मी ने 15 कॉल किए हुए है। जिसके बाद सहर अम्मी को फोन करती है और कहती है वो अब नियाजी मंजिल आ गई है उसे चिंता हो रही थी। सहर बाहर निकल जाती है और देखती है कि, नाजिमा और माहीद एक साथ के कमरे में रहते है। इस चीज को देखकर सहर का विश्वास टूट जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को जिस तरह से माहीद पर शक करना होता है। ऐसे में नाजिमा और माहीद दोनों को सहर करीब से देखती है। जिसके बाद सहर अपनी अम्मी के पास चली जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here