32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 25th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद ने दिया सहर को वादा, कौसर के सामने आया सच

सहर होने को है 25th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान अब कौसर की बातों से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, माहीद अब उस नौकर से सच कहने के लिए कहता है और वो बार – बार उसे पूछता है शख़्स है कौन ? सहर माहीद का गुस्सा देखकर परेशान हो जाती है।

वसीम का शक

जिसके बाद वसीम वहां आकर माहीद को ऐसा करने से रोकता है और कहता है कि, कोई भी गुनाह इंसान ने किया हो लेकिन वो मार नहीं सकता है किसी को। माहीद उसका गुनाह उसे बताता है लेकिन, वो कुछ कहता नहीं है। नौकर को बचाकर वसीम भगाने में कामयाब हो जाता है और नौकर वहां से भगा जाता है। जिसके बाद माहीद और सहर दोनों ही बाहर आते है पकड़ने के लिए लेकिन वो वहां से चला गया होता है। सहर के हाथों में तब तक कांटे चुभ गए हुए होते है। जिसकी वजह से माहीद उसकी मदद करता है और दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। सहर इस बीच ही माहीद से मदद मांगती है कि, उसे अब वादा देना होगा कि, माहीद उस पर शक नहीं करेगा। इसके साथ ही साथ सहर पढ़ाई किताबें और भी कई सारी चीजों को लेकर वादा मांगती है और माहीद उसे वो वादा देता है। जिसके तुरंत बाद ही कौसर को हुस्ना बताती है कि, नाजिमा और माहीद दोनों एक – दूसरे से प्यार करते है और दोनों एक – दूसरे के लिए बने हुए है। अगर सभी को पता चलेगा कि सहर वारिस नहीं द पाएगी तो क्या होगा ? सहर की हालत भी उस नियाजी मंजिल के नौकर जैसी हो जाएगी।

कौसर की टेंशन

अमाल को काफी ज्यादा बुखार होता है और वो बार – बार कौसर का नाम लेती है। जिसकी वजह से फरीद कौसर से मदद मांगने का सोचता है लेकिन बाद मना कर देता है। सुल्ताना कहती है वो डॉक्टर है फरीद कुछ ना कुछ कर लेगा। जिसके बाद अब सहर की चिंता कौसर को खाए जा रही होती है। फरीद से बात करने माहीद आता है जहां उसे पैनिक अटैक की कुछ दवाईयां फरीद देता है और कुछ सलाह भी जो पैनिक अटैक के समय माहीद को काम आयेगा। सहर अपनी अम्मी से मिलने चली जाती है जहां वो सहर को सारा सच बताती है कि, किस तरह से उसे नहीं बल्कि माहीद और नाजिमा को पसंद किया जा रहा है। सहर की आने वाली जिदंगी पर खतरा देखकर कौसर का मन बेचैन होता है लेकिन, सहर माहीद के लिए कहती है कि, वो ऐसा नहीं है और कौसर को सहर बताती है कि, सहर को अब माहीद से प्यार हो गया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर अपने कमरे में एक छोटा सा टेंट बनाती है। माहीद इसकी वजह पूछता है और वो कहती है कि, उसे अब यही रहना है। जिसके बाद सहर और माहीद के कमरे में देर रात कोई शख़्स आता है जो माहीद को इंजेक्शन देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here