32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद ने लाया सच सभी के सामने, सहर पर हुआ माहीद को यकीन

सहर होने को है 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters. com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है माहीद से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद और सहर से होती है। जहां सहर को बाल सुखाते वक्त माहीद देखता है और उस पर ही उसकी नजर टिक जाती है। सहर माहीद से कहती है अब वो क्यों ऐसा कर रहा है ? सहर से क्या गलती हुई है अब ?

नाजिमा का शक

माहीद सहर के करीब जाता है और गिले बालों में सोने से इंकार कर देता है। क्योंकि सहर को एग्जाम भी देना है। सहर को लगने लगता है माहीद का दिमाग अब काम करने लगा है। नाजिमा दोनों को अलग – अलग बिस्तर पर देखती है सोते हुए तो, अब वो ज्यादा खुश होती है क्योंकि प्यार की लाज बच गई है। हुस्ना नाजिमा को वहां देखती है और उसकी मदद करने का सोचती है। जहां सहर और माहीद कमरे में आराम करते है। लेकिन तब तक बुआ जी वहां आ जाती है और माहीद बिस्तर को ठीक कर बाहर जाता है। जहां वो कहती है उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही है। सहर को बुआ जी पानी लाने के लिए कहती है। वही माहीद बुआ जी को अपने कमरे में लेकर जाता है। इस दौरान माहीद कमरे में बुआ जी से पूछता है सहर को लेकर कि सारी बातों को सहर को कैसे पता चलेगा कि, अम्मी जब गई तो, लाल रंग की चुनरी पहनी हुई थी ? बुआ जी को समझ नहीं आता है वो क्या जवाब दे ? सहर तब तक वहां आ जाती है पानी लेकर और बुआ जी सोने का नाटक करती है। उसी रात फरीद कौसर से कहता है अमाल उसकी बेटी नहीं है। ऐसे में कौसर कहती है फरीद को भी लगने लगा है कि, अमाल ही उसकी बेटी है। फरीद का गुस्सा फूट जाता है और वो कहता है कि, कभी भी वो अब अमाल से मिलने नहीं देगा उसे। जाते – जाते कौसर वो फोन भी वापस कर देती है जो अमाल ने उसे दिए होते है लेकिन, फरीद लेता नहीं है क्योंकि ये उसकी अमाल का फैसला होता है।

सहर की टेंशन

सहर अगले दिन नौकरों में मिठाई बांटती है और सभी से उसका नाम पूछती है। जहां, वो उस नौकर को भी पहचान लेती है जो उस दिन कबाब की बात कर रहा था। सहर उसे तहखाने से कुर्सी निकलवाने की बात करती है और उसे ले जाकर अंदर रूम में बंद कर देती है। कौसर अपने घर पर सहर से बात करने का सोचती है लेकिन सफिया वहां उसे कहती है कि, वो ईद की शॉपिंग के लिए जा रही है। जिसे उसे घर में ही रहना होगा। कौसर और सफिया में बहस हो जाती है और कौसर बाहर जाकर दरवाजा बंद कर देती है। लेकिन दोबारा उसी दरवाजे पर बुआ जी आती है। जो कहती है अब्बू ने उसे ईद की शॉपिंग के लिए भेजा है। जो करना है उसे। इस दौरान बुआ जी कौसर के घर का और परवेज का मजाक बनाती है। माहीद के काम के बीच सभी लोग उसकी तारीफ करते है और वसीम को ये बात पसंद नहीं आती है। जिसके बाद सहर वहां आती है और माहीद को चलने के लिए कहती है। ताहिर भी इस बात में सहर का साथ देता है और वसीम को समझ नहीं आता है हुआ क्या अचानक से ? सभी लोग कहते है दादा जान को माहीद से काम होगा इसलिए वो यहां आई है। माहीद सहर के साथ चला जाता है। जहां सहर इस बीच ताहिर की तारीफ करती है और कहती है माहीद से ज्यादा समझदार वो हैं। सहर की इस बात से माहीद नाराज हो जाता है और माहीद ताहिर से ही बात करने के लिए कहता है। सहर कहती है उसने वो शख्स को पकड़ लिया है जो कबाब के साथ कुछ कृण वाला था। माहीद को सहर बस सच बुलाने के लिए कहती है। माहीद सहर के साथ वहां जाता है और उस नौकर से सहर को लेकर ही इल्जाम देने लग जाता है कि, क्या सहर ने ही कहा था ? क्या वो सहर के कहने पर कर रहा था ? सहर माहीद को रोकती है लेकिन नौकर माहीद को हां कहता है और कहता है कबाब में उसने ही ये अब करने के लिए कहा। अच्छा हुआ माहीद ने भरोसा नहीं किया। माहीद कहता है उसे कबाब की तो बात ही नहीं की है। नौकर फंस जाता है और वो सच नाम बताने के लिए कहता है क्योंकि वो भी जानता है सहर वो शक्श नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर माहीद से माफी मांगता है और कहता है कि, उसे लगा जिस तरह सभी लोग उसका इस्तमाल कर रहे हैं। वैसे ही सहर भी का रही है। माफी के लिए सहर माहीद से वादा मांगती है और कहती है कि, उसे सारे एग्जाम में माहीद का साथ देना होगा। सहर की ये बात माहीद मान लेता है। कौसर सहर को बताती है कि, नाजिमा माहीद को पसंद करती है और उसे शादी करना चाहती है। सहर को इस बात से काफी ज्यादा बुरा लगता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here