सहर होने को है 20th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद सहर से जानना चाहता है सच।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, वो अपनी अम्मी को माहीद की परेशानी बताती है लेकिन कौसर उसे अपने सपने के बारे में सोचने के लिए कहती है क्योंकि ऐसा हुआ तो सहर अपनी जिदंगी के बारे में सोच सकती है।
हुस्ना की चाल
हुस्ना माहीद को अपनी जिदंगी पर ध्यान देने की बात करती है क्योंकि, अब सहर से उसका रिश्ता हुस्ना तोड़ देगी। लेकिन माहीद ऐसा करने से मना करता है क्योंकि ये रिश्ता उसे दिल से निभाना होगा। जिसके बाद वो कुछ फैसला ले सकता है। कौसर सहर को जाने के लिए कहती है क्योंकि उसे अब अपने पति की चिंता होने लगी है। सहर की बात को कौसर सुनती नहीं है और वो वहां से चली जाती है। परवेज के घर अमाल आई हुई होती है। जिसे मिलना होता है कौसर से लेकिन परवेज उसे जाने नहीं देता है अंदर और वो कहती है कि, वो कौसर से मिले बिना नहीं जाने वाली है। कौसर सहर के सपने को याद करती है और वहां से चली जाती है। माहीद तैयार होकर नीचे आता है और सहर अपने घर आती है। माहीद को नजर हुस्ना उतारती है और उसे कहती है कि, सहर के लिए उसे फैसला लेना होगा क्योंकि अब बहुत देरी हो गई है।
सहर की टेंशन
सहर को अंदर आते माहीद देखता है और उसे समझ नहीं आता है कि, उसका पेपर 3 घंटे का था वो 2घंटे में कैसे करके आ गई है ? सहर ये सब को लेकर माहीद को कुछ बोले उसे पहले ही माहीद वहां से चला जाता है और सहर कमरे में माहीद को नहीं देखती है जिसके वजह से वो फोन करती है और माहीद फोन नहीं उठाता है। सहर की चप्पल नीचे गिर जाती है लेकिन वो उठाने भी नहीं जाती है। अमाल परवेज को उल्टा – उल्टा जवाब देती है जिसकी वजह से अमाल को परवेज कमरे में बंद कर देता है। कौसर पूरे रास्ते सोचती है वो सहर को किस तरह से ये बात समझाएगी ? सफिया परेशान हो जाती है कि, अब परवेज और कौसर ने क्या कर दिया है ? माहीद को बचाने के लिए सहर बूढ़े आदमी का भेष बदलती है और वसीम कबाब को लेकर अंदर आन के लिए कहता है जब माहीद इफ्तारी करने बैठे तब। भेष बदलकर सहर उस जगह आती है जहां, माहीद तकरीर करने वाला होता है और सारे खाने को देखती है जिसके बाद कुछ लोगों पर उसे शक जाता है क्योंकि, वो खाना नहीं दिखाना चाहते है। सहर को जांच करता देख कबाब वहां से लेकर चले जाते है और सहर उनका पीछा करते है। माहीद तब तक वहां तकरीर कर देता है और बातचीत के दौरान सहर के भेष को वो पहचान लेता है। जहां उसे पुराने दिन याद आ जाते हैं। सहर बीच रास्ते में मिट्टी को फैला देती है जिसे वो शख्स कबाब लेकर गिर जाए और ऐसा होता भी है। ये देखकर सहर वहां से निकल जाने का फैसला करती है क्योंकि कोई देखेगा तो सही नहीं होने वाला है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर घर आते ही माहीद को ढूंढ रही होती है। जिसके बाद वो मस्जिद जाने का सोचती है भेष बदलकर। ऐसे में माहीद सहर से टक्करा जाता है और सहर को पहचान भी जाता है। सहर से माहीद पूछता है वो क्या करने आई थी यहां ? सहर कहती है वो माहीद के लिए यहां आई हुई थी। माहीद कहता है, सहर तकरीर में बाधा बने आई हुई है। सहर बताती है कि, यहां भी वही शख्स है जो आजमगढ़ में माहीद को परेशान कर रहा था। जो यहां गुलौटी कबाब पेश करने वाला था।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

