30.3 C
Mumbai
मंगलवार, मार्च 10, 2026

सहर होने को है 10th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद की हुई बहस, कौसर को हुई चिंता

सहर होने को है 10th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब कौसर हो चुकी है परेशान अपनी दूसरी बेटी को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां माहीद को सहर कहती है कि, कोई ना कोई है जो घर में माहीद के राज को बाहर लेकर आ रहा है।

सहर की परेशानी

सहर के घर बुआ जी फोन करती है और सहरी को लेकर कहती है कि, ये लेकर आना होगा और सहर की अम्मी को भी क्योंकि अब उनसे मिलना होगा। वही परवेज ये सब बात सुनकर परेशान हो जाता है और कहता है कि, किस तरह से वो कौसर को घर लेकर आया जाए। तब तक परवेज़ देखता है कि, कौसर उसके घर में आ गई होती है। जहां परवेज उस पर हाथ उठाने की कोशिश करता है लेकिन, कौसर उसके हाथ पर ही चोट लगा देती है। जिसकी वजह से परवेज को समझ नहीं आता है अचानक क्या हुआ है ? बुआ जी से सब पूछते है कि, अचानक उन्होंने घर वालो से क्यों बात की है ? बुआ जी कहती है कुछ है काम उनका। इस बीच वसीम सहर को लेकर बुरा भला कहता है और तब तक वहां माहीद आ जाता है। सहर के लिए माहीद पूछता है सहर ने क्या किया है जो कहा जा रहा है ? वसीम कल रात हुए हादसे को बताता है। जहां माहीद सहर का ही साथ देता है और कहता है कि, उसने माहीद की जान बचाई है और माहीद पूरी बात बताता है। बुआ जी माहीद को लेकर परेशान हो जाती है और सहर के करीब जाने से भी।

कौसर का सवाल

बुआ जी अब सहर को सहरी बनाने को कहती है क्योंकि ससुराल में उसका पहली ईद है। ऐसे में, सहर माहीद को लेकर सोचती है कि, ये सब कहने की क्या जरूरत थी ? अब घर में सभी को पता चल जाएगा। वही दूसरी तरफ सहर अपने खाने का समान अपने ही कमरे में रखती है और बुआ जी के पूछने पर कहती है कि, वालीमें में जो हुआ है वो सही नहीं था इसलिए खाने का समान वो अपने कमरे में रख रही है। कौसर परवेज को धमकी देती है कि, सच बताने के लिए कि उसकी दूसरी बेटी है कहां ? परवेज कहता है वो मरी हुई थी। तो दफना दिया गया उसे। कमरे में माहीद समान देता है और कहता है ये सब क्या कर रखा है उसने ? सहर कहती है कि, वलीमा जैसी गलती दोबारा ना हो इसलिए ऐसा किया है। माहीद का पैर लगता है और माहीद वहां से समान को उठाने की कोशिश करता है। जिसे माहीद के चेहरे पर बेसन लग जाता है। सहर उसे साफ कर देती है। जिसके बाद माहीद भी सहर को लगा देता है।

बुआ जी का शक

माहीद का पैर दोबारा लगाने वाला होता है जिसे सहर बचा लेती है और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। सहर के कमरे के बाहर दादा जान आए हुए होते है और माहीद उन्हें देखकर उसके हालचाल के बारे में पूछता है। जहां दादा जान माहीद को अपना ख्याल रखने को कहते है। सहरी करने के लिए सफिया को कौसर बुलाती है और चखने को कहती है। जहां सफिया आराम से खाना खाती है और कौसर उसका फोन लेकर सहर से बात करती है। सहर कौसर को चिंता करने से मना करती है क्योंकि, वो पढ़ाई भी करेगी और अच्छे नंबर से पास भी करेगी। वही दूसरी तरफ अब बुआ जी किचन में सहर के लिए दूध में नशीली दवा डाल देती है जिसे अगली सुबह वो उठ ही ना पाए। बुआ जी सहर को ये पीने के लिए कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, बुआ जी सभी को कहती है सहर अभी तक उठी नहीं है। जिसके बाद बुआ जी कहती है सहर की करती है बुराई। वही दूसरी तरफ, माहीद सहर को उठाने की कोशिश करता है लेकिन सहर उठ नहीं रही होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें