ये रिश्ता क्या कहलाता है 10th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान और अभीरा में हो गई है बहस।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, सभी अब दादी सा को अंदर ले जाने की बात करते है। वही दूसरी तरफ मायरा का वीडियो कॉल आता है और अरमान का पैर फिसल जाता है।
दादी सा की परेशानी
जिसकी वजह से कॉल रिसीव होता है और मायरा दादी सा को देखकर हैरान हो जाती है। सभी को लगता है कि, मायरा ने अभीरा को देखा हुआ है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। मायरा अरमान से दादी सा को लेकर बात करती है। जहां अरमान कहता है अब कमरे लेकर जा रहे है। मायरा को अपना ख्याल रखना होगा। अभीरा के कमरे में आते ही अरमान और अभीरा में बहस हो जाती है क्योंकि, अभीरा कहती है सारी रीडिंग उसने खुद ली है और अरमान इस बात पर कहता है वो जो भी का रही है उसे पसंद नहीं है और ना ही फर्क पड़ रहा है। अभीरा को लेकर घर में तरह – तरह की बातें बनती है। जहां कृष कहता है कि, अभीरा पैसे के लिए आई हुई है। लेकिन काजल आती है और विद्या को कहती है उसका घर से जाना सही होगा नहीं तो विद्या के लिए सही नहीं होगा।
अभीरा की कोशिश
विद्या दादी सा के कमरे में आती है और दादी सा की हालत को लेकर इमोशनल हो जाती है। जहां, उसके पैरों से वायर निकल जाती है और दादी को सांस की दिक्कत शुरु हो जाती है। अरमान वायर लगाता है और अभीरा को नीचे लेकर आता है। जहां वो कहता है ये इस घर में आई थी सिर्फ दादी सा के लिए वो भी रह नहीं पा रही है क्योंकि, इसकी वजह से दादी सा की तबियत खराब हो रही है। माधव शक की सुई विद्या पर भी लेकर आता है कि, अगर वहां विद्या थी तो सिर्फ अभीरा पर नाम क्यों है ? अभीरा अपने लिए स्टैंड लेती है और कहती है उसने कुछ नहीं किया है तो वो सुनेगी भी नहीं। वही कृष मेहर को सच बताने में देरी कर रहा होता है। जहां, वो कृष का गला दबाने की कोशिश करती है। वही, दूसरी तरफ मेहर को अभीरा अरमान की तस्वीर देखकर आ जाता है गुस्सा। अभीरा दादी सा की केयर करती है और मनीषा को आर्यन की चिंता होती है। जहां, आर्यन घर लड़की को लेकर आता है। अरमान भी दादी सा के पास आता है। जिसके बाद दोनों ही काफी ज्यादा दादी सा को लेकर परेशान हो जाते है। वही नजदीकियां भी देखने मिलती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विद्या एक बार फिर से अभीरा की बेइज्जती करती है। जहां, अरमान उसे ऐसा करने से मना करता है लेकिन तब तक अभीरा वहां से जाती है और अरमान अभीरा से विद्या को माफी मांगने के लिए कहता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

