मन सुंदर के सोमवार के एपिसोड में नहार खाटू श्याम जी को गुलाल लगाता है तब वह देखता है कि सोनी एक कागज को पकड़ने जाती है तब वह उसे उठाकर दे देता है। वह उससे पूछता है कि वह यहां क्या कर रही है जब सब बाहर होली खेल रहे हैं?
वह कहती है कि यह तो रद्दी है और वह सभी के लिए ठंडाई लेकर आती है और वह जा ही रही होती है कि नहार उससे वह कागजात के बारे में पूछता है तब वह कहती है कि यह तो रद्दी है और जब वह उसे देखने को कहता है तब वह उससे कहती है कि यह उसके ज़रूरी कागजात है।
सोनी कहती है कि यह अवनी के वकील के कागजात है तो नहार पूछता है कि अवनी के वकील से तो मैं बात करके आया हूँ तो यह कौनसा वकील है जिससे आपने बात की? वह सोनी को कागजात दिखाने को कहता है और जब वह नहीं देती तो खुद उसके हाथ से ले लेता है।
जब वह उसे खोलकर पढ़ता है तो उसमें डाइवोर्स लिखा होता है और उसके दस्तखत होते हैं। नहार पूरे कागजात पढ़ता है और एडॉप्शन लेटर भी।
वह उससे पूछता है कि यह क्या है और उसी समय बाहर होली पार्टी से एक आदमी माइक अंदर फेंक देता है और उसी समय नहार जोर से सोनी से पूछता है कि यह क्या है? सभी लोग आवाज़ सुनकर अंदर आ जाते हैं।
शकुंतला सोनी से पूछती है कि क्या हुआ है ऑड नहार सोनी से कहता है कि सवाल उसने किया है तो जवाब वह उसे ही दे।
रूही वह कागजात देखती है और नहार से पूछती है कि इन कागजात के लिए वह सोनी को क्यों डांट रहा है जबकि यह तो आपने ही भेजें हैं। यह सुनकर नहार कहता है कि यह उसने नहीं भेजें हैं और उसे चक्कर आ जाता है।
उसे सभी बात समझ में आ जाती है कि क्यों रूही उसे छोड़कर चली गयी थी। रतन को गुस्सा आने लगता है और वह सोनी के तरफ उसे मारने को जाते हैं लेकिन रूही और नहार उसे रोक लेते हैं।
नहार रूही से रूही है कि उसने बिट्टू की बात उससे कही थी और ऐसा उसने कभी नहीं कहा कि वह माँ बनने के लायक नहीं है।
रतन सोनी को सच कहने को कहता है तब वह कहती है कि उसने ही डाइवोर्स पेपर्स भेजें थे और उस दिन नहार ने रूही को नहीं बल्कि उसे रोमिल का सच बताया था। उसने कहा उसने तुम दोनों को अवनी की गृहस्थी बचाने के लिए अलग किया।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

