32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 9th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम को लगी चोट, जीजी सा के सामने आया सच

रिमझिम 9th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब समीर हो रहा है रिमझिम को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम अब समीर के गाने और उसके संदेश को सुनती है। जिसे उसे यकीन हो जाता है कि, उसका समीर यही कही है।

रिमझिम और समीर का रिश्ता

रिमझिम समीर के गाने को सुनती है और तब तक वहां जीजी सा आ जाती है जो रिमझिम पर गुस्सा करती है ये सब सुने के लिए लेकिन रिमझिम कुछ कहती नहीं है। वही दूसरी तरफ समीर का दोस्त समीर से पूछता है उसे कैसे पता है कि, रिमझिम उसका मैसेज सुनेगी ? समीर कहता है उसे यकीन है और ये यकीन भी उसका सच होगा। वही कचरे के डब्बे में रिमझिम को एक पेपर मिलता है। जहां, समीर अपने मिलने का क्लू छोड़ देता है। जिसके बाद रिमझिम को पता चलता है कि, रिमझिम के लिए समीर मंदिर में इंतजार करेगा। रिमझिम सपना देखने लग जाते है कि, समीर और रिमझिम दोनों का मिलन हो जाता है। क्योंकि, दोनों बहुत ही तपसिया से मिल रहे होते है। इस बीच नजदीकियां देखने को भी मिलती है। लेकिन रिमझिम का ये सपना उसकी दोस्त तोड़ देती है और हकीकत में बताती है उसे कुछ करना होगा। घना सिंह और जीजी सा बहुत खुश होते है कि, उसका प्लान कामयाब हो रहा है।

रिमझिम का शक

रिमझिम को पेपर पढ़ता देख जीजी सा गुस्सा करती है और उसे कहती है ये काम नहीं करने लिए रिमझिम उसके पैरों में गिर जाती है और कहती है उसे एक बार बस गंगौर के लिए मंदिर जाना है। जीजी सा ये बात मान भी जाती ह लेकिन जैसे ही रिमझिम मंदिर के लिए निकलती है तब तक उसका पैर फिसल जाता है तेल गिरने की वजह से। असल में ये काम भी जीजी सा का होता है। रिमझिम को उसकी दोस्त संभालती है और जीजी सा रिमझिम को आराम करने के लिए कहती है। वही समीर मंदिर में रिमझिम का इंतजार करता है। लेकिन रिमझिम नहीं बल्कि उसका प्रसाद आ जाता है। दरअसल, रिंग जीजी सा को कहकर दूसरे के हाथों प्रसाद भिजवा देती है लेकिन, रिमझिम इस बात से अंजान रहती है कि, जीजी सा को उसका प्लान पहले से ही पता है। रिमझिम के दिए गए प्रसाद को समीर मंदिर में देखता है और उसे रिमझिम के होने का एहसास होता है। जिसके बाद रिमझिम को लेकर समीर परेशान हो जाता है।वही है दूसरी तरफ समीर को रिमझिम उसी मिठाई के डब्बे में अपना एड्रेस बताती है। जहां जीजी सा के आदमी ये सारी चीजों की खबर उसे दे देते है। रिमझिम को परेशान होता देख जीजी सा उसका मज़ाक बनाती है और कहती है वो जिसका इंतजार कर रही है वो नहीं आने वाला है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर और जीजी सा का आमना – सामना हो जाता है और दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो जाती है। जहां अब समीर हो जाता है घायल।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here