30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 9th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा और अरमान की बहस, विद्या का फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है 9th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है अभीरा से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, दादी सा को लेकर सभी परेशान होते है। लेकिन कोई किसी को कुछ कहता नहीं है।

दादी सा की परेशानी

दादी सा को सभी अंदर ले जाने की बात करते है लेकिन तब तक वहां अभीरा एंट्री करती है और अरमान का गुस्सा उस पर फूट जाता है कि, आखिरकार वो क्यों यहां आई हुई है ? अभीरा कहती है वो अपनी दादी सा का ख्याल रखने के लिए आई है क्योंकि ये बात उन्होंने ही उसे कही थी। घर में तान्या और माधव को छोड़ कर कली खुश नहीं होता है और अरमान उसे सीधा वार्निंग देता है कि, उसे वहां से चले जाना चाहिए। लेकिन अभीरा जिद्द पर रहती है और कहती है उसे जाना ही नहीं है। ऐसे में अरमान अभीरा का बैग पकड़ कर उसे बाहर कर देता है।

अभीरा की कोशिश

अभीरा बाहर तो होती है। लेकिन अरमान को बात समझाने की कोशिश करती है कि, उसका बिल्कुल मन नहीं था यहां आने का इसलिए वो आई है इसलिए उसे भी शांति रखना चाहिए। अभीरा वापस से गेट के ऊपर कूद कर आती है। जहां वो इस बार अरमान को धमकी देती ह कि, उसने कुछ किया तो सही नहीं रहने वाला है। माधव अभीरा का सपोर्ट करता है और बताता है कि, किस तरह से दादी सा ने उसे घर आने के लिए कहा था। वही माधव ने अभीरा से भी बात की होती है कि, अभीरा आ आना मुश्किल था लेकिन हमारे वजह से वो आई हुई है। अभीरा दादी सा के पास आती है और विद्या ठान लेती है कि, वो अब खुद अभीरा को बाजार निकाल देगी। लेकिन दादी सा उसका हाथ रोक देती है। वही ये देखकर सभी हैरान हो जाते हैं और दादी सा की नजर अभीरा उतार देती है। जिसे मनीषा भी बहुत खुश होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दादी सा की तबीयत अचानक खराब होने लग जाती है। जहां दादी सा को सांस नहीं आ रही होती है। ऐसे में अब अरमान वहां आकर बोर्ड का स्विच ऑन करता है। जिसके बाद वो कहता है कि, दादी सा का ख्याल वो नहीं रख सकती है। इसलिए इस घर से जाना होगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here