मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में रूही सोचती है कि उसे पता नहीं था कि बिट्टू रोमिल और शीतल का बच्चा है और नहार अपनी बहन की खातिर इतने दुख झेले और मैं इतनी खुदगर्ज निकल गयी कि उनका साथ छोड़ दिया। उसने कहा अब वह उसके साथ अपनी आंखें कैसे मिलियेगी?
अगले दिन होली का त्यौहार होता है और नहार रूही के बारे में सोचता है कि कल रात से सुबह हो गयी लेकिन वह रूही से नहीं मिल पाया। वह उसे कॉल करने वाला होता है कि समर उसे वकील के पास चलने को कहता है।
वहीं, जूही रूही से कहती है कि आज होली है तो वह त्योहार मनाए न कि अवनी के बारे में सोचकर दुखी हो। वह दोनों बाहर निकलती है तो सोनी अवनी की बच्ची को चुप करवा रही होती है कि रूही कहती है वह चुप करवा देगी।
सोनी रूही का हाथ झटक देती है और उससे कहती है कि वह उससे और अवनी की बच्ची से दूर रहे।
नीचे सुमित्रा मुन्नी और अवनी की बच्ची के साथ फूलों की होली खेलती है और रतन और सोनी को आर्शीवाद देती है और रूही पर इल्जाम लगाती और खरी खोटी सुनाती है।
वहीं, नहार और समर वापस आते हैं तो नहार सोनी को बताता है कि उसने एक वकील को अवनी की फ़ाइल दी है जिसे वह स्टडी करके कल तक बताएगा।
सुमित्रा नहार से तैयार होने को कहती है और सभी लोग घर के बाहर होली खेलने के लिए इकट्ठा होते हैं और रूही रतन का आशीर्वाद लेती है।
दूसरी ओर नहार और रूही दोनों एक दूसरे को देखते हैं और रूही उसके पैरों में गुलाल लगाती है और उससे माफी मांगती है कि उसने उसका साथ छोड़ दिया। नहार उससे पूछता है कि क्या अगर जूही होती तो वह ऐसा नहीं करती? रूही उससे कहती है कि वह एक बार उससे बात करती।
नहार को कुछ समझ में नहीं आता है और वह पूछता है कि वह क्या कह रही है तो रूही डाइवोर्स की बात निकलने वाली होती है कि दोनों को डांस करने के लिए ले जाया जाता है। दोनों जमकर होली के रंगों में डांस करते हैं।
वहां सोनी अपने अलमारी से डाइवोर्स पेपर्स को मिटा देना चाहती है ताकि किसी को उसपर शक न हो।
नहार रूही को एक तरफ लेकर जाकर उसे रंग लगाता है और रूही उससे पूछती है कि उसने उसे क्यों नहीं बताया कि बिट्टू रोमिल और शीतल का बच्चा है? अगर वह उसे बता देता तो वह बिट्टू को अपना लेती। यह सुनकर नहार हैरान रह जाता है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

