ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अरमान और अभीरा की शादी से दादी सा हो चुकी है नाराज।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा और अरमान से होती है। जहां अरमान और अभीरा दोनों ही शादी कर रहे होते हैं।
दादी सा की परेशानी
दोनों शादी के दौरान अपने मंगलसूत्र को लेकर परेशान हो जाते हैं कि, किस तरह से अरमान ने अभीरा के लिए मंगलसूत्र नहीं लाया है। अभीरा अरमान को जुगाड़ करने के लिए कहती है और चुनरी से मंगलसूत्र बना लेती है। ऐसे में, अरमान बहुत खुश हो जाता है कि, अभीरा ने जुगाड़ किया था। इस बीच अरमान और अभीरा फेरे लेते है लेकिन तब तक दादी सा वहां आ जाती है और कहती है कि, ये हरकत दोनों को।ही बंद करना होगा। अभीरा और अरमान को समझ नहीं आता है कि, अचानक बादल बात क्यों करने लगे है ? अरमान दादी सा को देखता है और उन्हें कहता है कि, अभीरा को शादी करनी थी इसलिए उसने शादी कर ली है। जिसके बाद अब अरमान और अभीरा पर दादी सा का गुस्सा फूट जाता है और दोनों को दादी सा कहती है वो यहां बात करने के लिए लाई थी ना कि, शादी करने के लिए। अभीरा के काका – काकी भी उन्हें देख लेते है। जिसके बाद अभीरा को वो अपने घर और दादी सा अरमान को अपने घर लेकर आती है।
मुक्ति की कोशिश
मायरा अपना रूम शिफ्ट करवाना चाहती है। जिसकी वजह से वो मुक्ति से नाराज होती है। लेकिन मुक्ति मायरा को मनाती है और कहती है उसे भी पता है कि, वो अपनी मां से नफरत क्यों करती है ? लेकिन, मायरा से वो दोस्ती नहीं तोड़ना चाहती है। जैसे उसके लाइफ में पापा है। वैसे ही मेरे लाइफ में मां है। मायरा ये बात को समझती है और वापस मुक्ति के पास लौट आती है। वही मनीषा का गुस्सा फूट जाता है क्योंकि आर्यन ने अपनी पसंद की लड़की ला रहा है घर। जहां मनीषा कहती है उसका सपना टूट गया है। अब घर में कौन आएगी ? कैसे आएगी भगवान जाने। अगली सुबह अभीरा फोन देखती है और सिर उसका दर्द से फटा जा रहा होता है। अभीरा को पता चल जाता है उसने क्या किया है कल रात वही काका – काकी भी अभीरा से अपनी दिल की बात कहने के लिए कहते है।
अरमान का गुस्सा
अभीरा कहती है उसे एक भी बात नहीं बतानी है। जैसी उसकी हालत है वैसे ही रहने दीजिए। अरमान दादी सा के पास आकर पूछता है वो कब से अभीरा के टच में है ? दादी सा बताती है सेपरेशन के दो साल के बाद से। ऐसे में अरमान और अभीरा के पर्सनल मैटर में दादी सा को कुछ कहने से मना करता है लेकिन दादी सा कल का किया याद दिलाती है कि, किसी तरह दोनों ने क्या – क्या किया है अगर दादी सा नहीं आती तो क्या कुछ हो जाता। विद्या दादी सा पर गुस्सा करती है और कहती है अब अभीरा इस घर में नहीं आ सकती है। अभीरा और अरमान दोनों का ही सिर दर्द से फटा जा रहा होता है। जिसके लिए एक चाय और दूसरा नींबू पानी पीता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा के पास दो बच्चे आते हैं जो उसे बताते है कि बाहर एक गाड़ी का एक्सिडेंट हुआ ओर बार – बार एक औरत कह रही है अभीरा को बुलाओ। अभीरा दादी सा को लेकर हॉस्पिटल में जाती है। जहां डॉक्टर अरमान को बताते है ओर अरमान भी हॉस्पिटल आता है। जिसके बाद अरमान और अभीरा दोनों की मुलाकात होती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

