26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 6th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद को सताया अम्मी का डर, सहर की बढ़ी मुश्किलें

सहर होने को है 6th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है माहीद को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां सहर उसे पूछती है वो कैसे सोने वाले है ? माहीद कहता है आज रात की बात है। एक कोना लेकर एडजस्ट करते है।

सहर और माहीद की बहस

इस बीच माहीद के पास चश्मा आ जाता है नो वसीम ने जानबूझ कर मुफ्ती साहब का रखा हुआ होता है। माहीद उन्हें वापस करने की बात करते है और जाते – जाते सहर को माहीद बताकर जाता है कि ड्रॉअर में सहर का नया फोन रखा हुआ है। जिसके बाद माहीद बाहर आता है और उसे पैरों के निशान नजर आते है। जहां बार – बार उसे अपनी अम्मी की याद उसे आती रहती है। माहीद उसका पीछा करने के लिए वहां जाता है। वही दूसरी तरफ, सुलताना के घर परवेज आया हुआ होता है और ये बात सुल्ताना फरीद को बताती है। जिसे पता चलता है कि, अमाल को सब कुछ पता चल गया है लेकिन कौसर उसे समझाने गई है दोनों के बीच अभी यह बात छिपी हुई है कि, अमाल किसी और की नहीं बल्कि कौसर की बेटी है। वही दूसरी तरफ, अमाल इस चीज को लियर परेशान होती है। फरीद सुल्ताना को संभालने के लिए कहता है।

माहीद की परेशानी

माहीद अंजान शख्स का पीछा करता रहता है। जहां, अब माहीद को उसके बचपन से जुड़ी कुछ यादें भी याद आती रहती है। सहर के कमरे में वसीम आया है कंबल लेने के लिए क्योंकि उसके पास फटी हुई कंबल आ गई होती है। कंबल के लिए सहर ऊपर जाने की बात करता है और वो समान निकालकर देने जाती है। वसीम खुश होता है कि,उसने जो भी प्लान सोचा होता है। वही प्लान हो रहा है। माहीद उस औरत को देख लेता है और उस औरत को जान से मार देने की कोशिश करता है। माहीद की आवाज सहर को आती है और सहर वसीम से कहती है वो समान बाद में ले लेगी। अभी उसे माहीद के पास जाना होगा। वसीम सहर को रुकवाने की कोशिश करता है लेकिन सहर किसी भी तरह बाहर चली जाती है। सहर माहीद को सही समय पर रोकती है जब माहीद तलवार से हमला करता है। ऐसे में, माहीद सहर को जाने देने के लिए कहता है क्योंकि आज उसकी अम्मी बचेगी या तो माहीद। सहर समझाती है ये उसकी अम्मी नहीं है लेकिन वो सुनता नहीं है।

सहर की चाल

कौसर सहर को लेकर आती है और अमाल अभी तक नाराज होती है। लेकिन वो बिना कुछ कहे ही वहां से चली जाती है। कौसर फरीद से कहती है उसे समझ आ गया है अमाल उसकी बेटी नहीं है। फरीद कहता है उसकी बेटी नहीं है लेकिन अमाल अब उसकी ही बेटी है। कौसर फरीद को इमोशनल स्पोर्ट करती है। वही परवेज को सुल्ताना कहती है कि, फरीद ऊपर नहा रहे है इसलिए उन्हें टाइम लगेगा। परवेज ये जवाब सुनकर वहां से चले जाता है। सहर बाहर आग लगा देती है जिसे माहीद के पास कोई आ नहीं पाए। ऐसे में वासिम और सभी लोग माहीद के चिंता करते है। वही दूसरी तरफ सहर को समझ नहीं आता है कि, वो किस तरह से माहीद को शांत करे ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर डॉक्टर फरीद से बात करता है। जहां फरीद कहता है माहीद को पैनिक अटैक आया हुआ होगा। जहां सहर को फरीद इंजेक्शन देने के लिए कहता है और सहर ठीक वैसा करती भी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें