32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर ५ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: नहार ने अवनी का सच जाना

मन सुंदर के गुरुवार के एपिसोड में अवनी रूही को बताती है कि बिट्टू रोमिल और शीतल का बेटा है। यह सुनकर रूही को होश नहीं आता है और सबके सब लोग चौक जाते हैं। सभी लोग शीतल को दोष देने लगते हैं।

सुमित्रा कहती है कहा यह बाहर की लड़की मेरे घर की बहू बनने वाली थी और इसका गन्दा खून इस घर का वारिस। शीतल सबसे कहती है कि मेरे अकेले की गलती थोड़ी है तब समर रोमिल के हाथ से उसकी बच्ची ले लेता है।

रतन रोमिल को मरता है और कहता है कि क्या कमी थी हमारे मान-सम्मान और प्यार में कि आपने इतनी ओछी हरकत कर दी। रोमिल ने अवनी से कहा कि वह उसे खुद से अलग न कर दे और शीतल के साथ उसका शादी के पहले का सम्बंध था।

रोमिल ने कहा शीतल यही थी फिर भी मैं आपकी प्रेग्नेंसी में आपके साथ ही रहा और आपका ही ध्यान रखा। उसी समय सोनी ने रतन से कहा कि वह अवनी को विदेश भेज दे क्योंकि वह उसको जेल जाते नहीं देख सकती।

उसी समय पोलिस के सायरन की आवाज़ आती है कि शीतल कहती है उसने पहले ही पोलिस को खबर कर दी थी। पोलिस नहार को लेकर आती है घर पर और इंस्पेक्टर बताता है कि शीतल ने पहले ही बयान दे दिया कि नहार बेगुनाह है।

नहार सभी से घर पर पूछता है कि शीतल को आखिर किसने मारने की कोशिश की? सभी लोग अपना मुंह झुका लेते हैं कि शीतल कहती है उसकी लाडली बहन अवनी।

नहार अवनी को बाहर लेकर आता है और कहता है कि वह डर क्यों रही है? वह पोलिस को जाकर कहता है कि अवनी में थोड़ा गुस्सा और बचपना है लेकिन वह किसकी जान नहीं ले सकती।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here