मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में रूही अवनी से सच कहने को कहती है पर वह चली जाती है उसके बच्चे की आवाज़ सुनकर। सोनी बच्ची को लेकर नीचे घूमती है अवनी को ढूंढने के लिए तो अवनी आकर उसे संभालने लगती है।
रूही उससे कहती है कि वह सच बताए। सोनी रूही को कहती है कि अभी क्या सवाल कर रही है जब उसकी बच्ची रो रही है? अवनी अपनी बातों से मुकरती है तो सभी घर के लोग जमा हो जाते हैं और सोनी रतन से कहती है कि वह रूही को बाहर निकाल दे।
रूही अवनी को सच कहने को कहती है तब शीतल आकर सभी को बताती है कि अवनी ने ही उसे जान से मारने की कोशिश की और उसे जहर दिया। अवनी अपने आपको बचाने की कोशिश करते हुए मुकर गयी।
सुमित्रा कहती है कि यह रूही और शीतल की मिलीभगत है ताकि वह मेरी बेटी अवनी को फंसा सके। रूही अवनी से उसका गुनाह कुबूल करने को कहती है। रूही अवनी को नहार का ध्यान करने को कहती है और उसे रक्षाबंधन की बात बताती है जिस दिन पर वह अपने भाई नहार को राखी बांधती थी।
उसने कहा नहार जेल में है और वह सभी को सच बता दे। अवनी उसके पैरों पर गिरकर सभी के सामने अपना गुनाह कबूल करती है। रूही उससे पूछती है कि उसने शीतल को मारने की साजिश क्यों रची और क्यों कहा कि उसने उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर दी?
सोनी बीच में आकर उसे मना करने लगी तो रतन ने अवनी से कहा कि वह सच बताए। रूही अवनी को उसकी बच्ची की कसम देती है तब अवनी बताती है कि बिट्टू नहार और शीतल का नहीं बल्कि शीतल और रोमिल का बच्चा है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

