26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

अनुपमा 4th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा पर आरोप, कोठारी परिवार में आई परेशानी

अनुपमा 4th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters. com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब वसुंधरा अनुपमा से प्रार्थना का बच्चा ले लेती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा प्रार्थना को लियर भयानक सपना देखती है कि वो बच्चे को लेकर चली जाती है। जिसे प्रार्थना और उसके बच्चे पर खतरा आ जाता है।

कोठारी परिवार की चिंता

घर में रात भर बच्चे के रोने की आवाज आती है। जहां, ख्याति और पराग दोनों मिलकर बच्चे के पास जाने की कोशिश करते है। लेकिन ख्याति कहती है कि, प्रार्थना को बच्चा खुद संभालना है इसलिए वो नूई चाहती है कि, कोई आए। वही दूसरी तरफ अंश बच्चे को लेकर सुलाने की कोशिश करता है और माही बच्चे के रोने की आवाज से परेशान हो जाती है। क्योंकि आधी रात में कोई इतने जोर से कैसे रो सकता है ? अंश के पास राही और प्रेम दोनों आते है और दोनों ही बच्चे को गोद में लेते है और सभी उसे सुलाने की कोशिश में लोरी गाते है। अनुपमा को अंश विडियो कॉल करता है और दिखाता है किस तरह से राही और प्रेम उसके बच्चे को सुला रहे है। अनुपमा खुश हो जाती है और अंश को राही सो जाने के लिए कहती है।

परिवार में खुशियां

ख्याति अनुपमा को बच्चे की जन्मकुंडली देखने की बात करती है। जहां सभी का एकसाथ प्लान होता है आने का। अनुपमा के कुछ खाने के वीडियो ईशानी शूट करती है और उसे एडिट करने की बात करती है। जिसके बाद अनुपमा से ईशानी अपने दिल की बात कहती है कि, उसने कितने अच्छी तरह से उसे संभाला है और अनुपमा से वो बहुत प्यार भी करती है। अगली सुबह अब राही प्रेम को बच्चे के साथ देखते है जिसके लिए राही और प्रेम बच्चा लेने की कोशिश सब करते है और दोनों को फ्रेश होने की बात करते है। वही घर में खुशियों को आते देख सभी लोग बहुत ही ज्यादा खुश होते है। किंजल समान कोठारी हाउस में भिजवाने की शुरआत करती है लेकिन इन सब समान को लेकर तोशु कहता है ये सब से कोठारी का क्या होने वाला है ? इसे अच्छा वो समान उसे ही रख लेना चाहिए। जिसके लिए किंजल को गुस्सा आ जाता है और दोनों के बीच बहस शुरु हो जाती है कि, किस तरह से उसे ये सब बातें नहीं करनी चाहिए। तोशु किंजल को शांत रहने की बात करता है क्योंकि वो सिर्फ मजाक कर रहा होता है।

वसुंधरा के ताने

घर में पंडित जी आए हुए होते है जन्म पत्रिका देखने के लिए। जिसके बाद अनुपमा कोठरी परिवार में आरती करती है और बच्चे के गुण को लेकर बातें करती है। वही दूसरी तरफ, जन्म पत्रिका को लेकर सभी बहुत ही ज्यादा खुश होते है। लेकिन पंडित जी कहते है ये समय अभी के लिए बच्ची पर बहुत भारी रहने वाला है क्योंकि कोई इसके आसपास है जिसका रिश्ता बार – बार टूटा हुआ है। सभी ये सुनकर हैरान हो जाते है। वही वसुंधरा अनुपमा के गोद से बच्चा ले लेती है। जिसके बाद वसुंधरा कहती है वो अपने बच्चे को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। बा अनुपमा को लेकर वसुंधरा की भला बुरा कहती है। लेकिन, वसुंधरा किसी की भी बात नहीं सुनती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, होली के खास मौके पर अनुपमा और राही होली खेलते है जिसके बाद अनुपमा प्रेरणा और प्रेम को एकसाथ रंग लगाते हुए देखती है। जहां उसे बहुत ही ज्यादा अजीब लगता है लेकिन, अनुपमा सोचती है जो उसके साथ हुआ है वो उसकी बेटी के साथ नहीं होगा। अनुपमा और राही दोनों ही प्रेम को देखकर परेशान हो जाते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें