32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: रूही शीतल को गोयनका हाउस लेकर आ गयी

मन सुंदर के सोमवार के एपिसोड में खाटू श्याम जी की कृपा से स्टोररूम में ऊपर की पाइप लीक हो जाती है और पानी गिरने लगता है जिस वजह से वह होश में आ जाती है। उसे याद आता है कि मुझे किसी ने पीछे से मारा था और वही मुझे घर ले आया।

रूही देखती है कि यह तो घर का आउटहाउस वाला स्टोररूम है और वह समझ जाती है कि यह घर का कोई आदमी ही है जिसने शीतल को मारने की कोशिश की।

एक ओर नहार शीतल को मारने का अपना गुनाह कबूल करने वाला होता है कि उसे रूही का ख्याल आता है जो उससे मन-ही-मन कहती है कि यदि वह ताउम्र जेल में रह गया तो वह जी नहीं पाएगी।

दोनों एक दूसरे से कहते हैं कि उन्हें एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। नहार हस्ताक्षर करने से मना कर देता है तब इंस्पेक्टर उसपर जोर डालता है। नहार कागज फाड़कर फेक देता है।

उसी समय शीतल कार्टन के डब्बे से बाहर निकलती है और उसे कुछ आवाज़ आती है और वह एक कोने में खड़े होकर भाँपती है कि कोई है तो नहीं और अपने बचाव में उसके ऊपर रेत फेकती है। रेत फेकती ही रूही उसके सामने आती है और उसे धक्का देकर भाग जाती है।

दूसरी ओर समर अवनी और उसकी बच्ची की आने की खुशी में सभी को उसका स्वागत करने को कहता है लेकिन जूही रूही की वजह से टेंशन में रहती है।

जैसे ही घर की घन्टी बजती है तभी समर, सोनी, सुमित्रा, रतन और जूही मिलकर कंफेटि फोड़ते हैं और पाते हैं कि यह तो रूही है। रूही व्हीलचेयर में शीतल को बैठाकर अंदर लेकर आती है जिसे देखकर सब चौक जाते हैं।

पीछे से अवनी और रोमिल अपनी नवजात बेटी के साथ आते हैं और रोमिल शीतल को देखकर हैरान रह जाता है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here