30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 27th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और समीर का अटूट विश्वास

रिमझिम 27th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब समीर जी जिंदगी में अमायरा लौट आई है।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम समीर को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखती है। जहां, समीर रिमझिम से बात करने आता है लेकिन, रिमझिम बताती है कि, उसने इयरफोन लगाया हुआ है।

समीर की परेशानी

समीर की बुआ मां बलाए लेती है और समीर की जमकर टतारीफ करती है। क्योंकि समीर ने हर कुछ संभाला है और आगे भी संभालेगी। ऐसे में अब रिमझिम को समझ नहीं आता है कि, बुआ मां ऐसा क्यों कर रही है ? रिमझिम और समीर एकसाथ होलिका दहन करने आते है। लेकिन इस बीच ही अमायरा आ जाती है और अमायरा समीर के साथ पूजा करने की बात करती है। रिमझिम को समझ नहीं आता है कि अमायरा क्यों कर रही है ऐसा ? रिमझिम कुछ भी कहे समीर से उसे पहले ही रिमझिम का साथ समीर देता है और कहता है शादी उसकी रिमझिम से हुई है और रिमझिम ही उसकी पत्नी है इसलिए अब उसे यहां और आगे की जिंदगी में आगे बढ़ना होगा रिमझिम के साथ। अमायरा के साथ समीर पूजा नहीं करता है। प्रेम को राजवीर की मां खरी खोटी सुनाती है लेकिन प्रेम कहती है उसने कुछ भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे राजवीर उसे करीब आ जाए। प्रेम के हाथ से मां थाली गिरा देती है। जहां, राजवीर प्रेम को लेकर चिंता में आ जाता है। वही राजवीर की मां प्रेम के पैरों में गिर जाती है और राजवीर इस बीच अपनी मां को लेकर परेशान हो जाता है।

रिमझिम की परेशानी

रिमझिम के साथ समीर पूजा करता है और तुरंत ही रिमझिम और समीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। अमायरा गुस्से में घर में चली जाती है। जहां दिया और चंचल दोनों ही अमायरा को बताते है कि, उसे शांति रखनी होगी और रिमझिम के सामने समीर नाटक कर रहा है। चंचल अमायरा का फोन उधर ही डेस्क पर रख देती है। जिसके बाद कमरे में समीर आता है अमायरा से बात करने के लिए। जहां समीर अपना प्लान बताता है कि उसे अमायरा के साथ ही रहना है लेकिन इस वक्त ही रिमझिम के साथ उसे फैसला करना होगा। वही दूसरी तरफ, रिमझिम आती है जहां वो देखती है अमायरा का फोन वहां रखा होता है और रिमझिम उसे कमरे में देने आती है। रिमझिम अमायरा से कहती है उसे जो भी किया है जिसका भी इंतजार किया है वो सिर्फ और सिर्फ समीर के लिए किया है लेकिन अब समीर शादी शुदा है इसलिए अब उसे बीच में नहीं आना चाहिए। समीर की तरफ रिमझिम आती है। लेकिन अंजान रिमझिम को नहीं पता होता है कि समीर वहां छिपा हुआ है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अमायरा होली के मौके पर सबसे पहले समीर को रंग लगाना चाहती है लेकिन रिमझिम इस बीच रंग की थाल को लेकर गिरने वाली होती है। तभी सही समय पर आकर समीर उसे बचा लेता है और अमायरा को उसे देखकर गुस्सा आ जाता है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here