30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 26th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम के सामने आया अमायरा और समीर का सच ?

रिमझिम 26th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब समीर रिमझिम के खिलाफ सारा सच समाने लेकर आता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम समीर के लिए कहती है कि वो उसका पति नहीं है। जिसके लिए उसे कोई भी विधवा नहीं बना सकता है।

मोहिनी की टेंशन

रिमझिम समीर से कहती है और दादा से को भी गुस्सा आ जाता है। जिसके बाद समीर अपना नाटक बंद करता है और बताता है ये सब एक नाटक था रिमझिम का सच सामने लाने के लिए। वही बुआ मां और प्रताप, समीर ये सब एक नाटक को इमैजिन करते है और रिमझिम का मजाक बनाते है। रिमझिम अपनी मौसी से अब कुछ सीखती है और खाने बनाती है। जहां मौसी कहती है वो समीर के प्यार में पागल हो चुकी है कही ना कही इस बात को रिमझिम मानती भी है। रात में रिमझिम समीर के सपने देखती है लेकिन कुछ समय बाद उसे नींद नहीं आती है और ऐसे में रिमझिम समीर का हाथ पकड़ कर सोती है। इस बीच ही रिमझिम और समीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

प्रेम बुआ की परेशानी

अगली सुबह रिमझिम समीर के लिए हलवा बनाती है और समीर का स्वागत – सत्कार होने के बाद उसे खिलाती है। रिमझिम के हाथों से समीर खा भी लेता है और वही बुआ मां कमरे में आकर समीर को रिमझिम के प्लान के लिए कहती है कि, उसका प्लान अच्छा था। रिमझिम का प्यार से अब दिल तोड़ना बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है। क्योंकि, रिमझिम इस घर और समीर के लायक नहीं है। बुआ मां तलाक की बात करती है और समीर कहता है जल्द से जल्द वो करवाने की कोशिश करेगा वो। बस सही समय का इंतजार किया जा रहा है। प्रेम के लिया राजवीर की मां उसे पायल देती है और उसे प्रेम को पहनाने के लिए कहती है। राजवीर के कमरे में आने से पहले ही प्रेम सोने का नाटक करती है क्योंकि, राजवीर उसके करीब ना आ सके। राजवीर पायल पहनाने की कोशिश करता है लेकिन हो नहीं पाता है। जिसके आबाद राजवीर वहां से चला जाता है। रिमझिम से छिपते हुए समीर अमायरा से बात करता है और बातों ही बातों में अमायरा कहती है कि वो इस बार होली समीर के साथ मनाएगी। रिमझिम समीर को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लेती है। जिसे उसे शक जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, होलिका दहन में अमायरा रिमझिम और समीर के बीच आ जाती है। जहां वो समीर के साथ पूजा करने की बात करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here