26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

रिमझिम 24th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : क्या टूट जाएगा रिमझिम और समीर का रिश्ता ?

रिमझिम 24th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम हो चुकी है समीर को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम को लगता है बंद कमरे में कोई बात कर रहा होता है लेकिन सही समय पर समीर बाहर आ जाता है और रिमझिम को कमरे में जाने से मना करता है।

मोहिनी की टेंशन

रिमझिम समीर से सवाल करती है कि, किसी की बाहर से आवाज आ रही थी जिसकी वजह से वो अंदर आई है। ऐसे में अब रिमझिम को समीर कहता है कि, दीमक लगी हुई है अंदर उसे अंदर नहीं जाना चाहिए। जिसके बाद रिमझिम को समीर लेकर वहां से चले जाता है। वही दूसरी तरफ रिमझिम बनाना चाहती है रिमझिम के लिए मीठा जिसकी वजह से वो लेती है अपनी मौसी की मदद। गांव के कुछ लोग समीर का स्वागत करने के लिए उनके आते है और इस खास मौके पर रिमझिम समीर को हलवा खिलाने की कोशिश करती है। लेकिन, समीर खाने से मना कर देता है। वही बुआ मां बता को संभालते हुए कहती है कि, समीर ने दो साल से मीठा खाना छोड़ दिया है। रिमझिम समीर का प्यार अपनी तरफ देखते हुए सोचती है हर बार कैसे उसने समीर के लिए गलत सोच लिया है ?

रिमझिम को मिला धोखा ?

रिमझिम को समीर अभी कॉलेज छोड़ने की बात करता है। क्योंकि घना सिंह का खतरा नहीं टला है। रिमझिम इस चीज के लिए तैयार हो जाती है और गार्डन में समीर रिमझिम के खिलाफ सांप छोड़ने की बात करता है। जिसकी वजह से समीर रिमझिम की नजर में महान बन जाता है उसे बचाकर। घरवालों को समझ नहीं आता है कि, अचानक समीर को क्या हो गया है ? क्यों वो रिमझिम के पीछे इतना पागल बना हुआ है ? समीर को बेहोशी हालत में देखकर रिमझिम पर घरवाले चिल्लाते है कि, आखिरकार समीर की तबियत सिर्फ और सिर्फ उसकी वजह से खराब हो गई है। लेकिन समीर के होश आते ही रिमझिम को समीर अपने पास रहने के लिए कहता है क्योंकि उसे हर बात रिमझिम की सुनी है। जिसके लिए अब रिमझिम खुशी से समाई नहीं जाती है और ये बात वो प्रेम बुआ को फोन कर बताती है। जिसके लिए प्रेम बुआ सा भी काफी ज्यादा खुश होती है रिमझिम के लिए। बुआ मां रिमझिम को लेकर समीर को ऐसी ही चाल चलने के लिए कहती है क्योंकि इसे ऐसे ही रिमझिम अपने हरकतों से बाज आएगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर को कुछ गुंडे किडनैप करते है। जहां गुंडे उसके पति को बचाने के लिए मांग करते है लेकिन सब के सामने रिमझिम समीर को अपना पति मानने से इंकार कर देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें