सहर होने को है 23rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर का सारा सच आ चुका है माहीद के सामने।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर को लेकर माहीद चले जाता है। वही दूसरी तरफ, अमाल सहर को रुकने के लिए कहती है लेकिन वो सुनती नहीं है।
सहर की मुश्किलें
फ़रीद अंजान रहता है कि, जिस सहर के बारे में बात की जा रही है वो कोई और नहीं बल्कि, माहीद की पत्नी है। घर में सहर को लेकर बवाल शुरू होने वाला रहता है क्योंकि कौसर पर तरह – तरह के इल्जाम लगाए जाते है। लेकिन कौसर कुछ कहती नहीं है बल्कि वो कहती है उसने जो भी किया है उसने सिर्फ और सिर्फ अपनी बच्ची का साथ दिया है। सहर माहीद की गाड़ी से उतरने की कोशिश करती है लेकिन, ऐसा कुछ होता नहीं है। सहर के लिए माहीद नारियल पानी लेकर आता है जो, सहर को पीना पड़ता है। क्योंकि बार – बार सहर को चक्कर आ रहे होते है और माहीद को उसकी चिंता होती है। सफिया परवेज को बताती है कौसर घर में कब से नहीं आई हुई है और उसे ढूंढने के लिए फरीद भी आया हुआ था। कही ना कही उसे शक है कौसर उसके साथ ही होगी।
माहीद हुआ परेशान
सहर अपने घर आती है, लेकिन उसे अम्मी की याद आती है कि, सहर का सच सामने आ गया हुआ है। जहां अब दादा जान की रिपोर्ट भी आती है और सहर को दादा जान की रिपोर्ट सही नहीं लगती है। घर में आते ही बुआ जी और नाजिमा दोनों ही अब सहर को डांट लगाते है और कौसर की परवरिश पर सवाल उठाते है। लेकिन कौसर अपना फैसला गलत नहीं बताती है और कहती है, सहर के साथ जो भी उसे करना था और करना है वो करेगी ही। सहर अंदर आते ही सभी से कहती है कि, दाल में काला नहीं है कुछ भी सब सफेद है और इस बात की चिंता उसे करने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद परवेज फरीद के घर आता है कौसर को ढूंढने के लिए।
माहीद का शक
सुल्ताना उसे कौसर के खिलाफ भड़काती है और कहती है इसे समझना चाहिए ना। सुल्ताना कौसर के लिए परवेज को कहती है सही तरह से उसे घर में रखना चाहिए था ये क्या तरीका है ? फरीद आकर बात संभालने की कोशिश करता है। वही माहीद अपनी मां के पास जाता है और कुछ पुराने पलों को याद करता है कि, किस तरह अब्बू के।सतह निकाह के बाद भी उसकी मां खुश नहीं है। जिसके लिए उसे सब कुछ खोना पड़ा। वही सहर तीन महीने का चैलेंज बुआ जी को देती है और कहती है, कि, तीन महीने में सहर को वो खुद अपनाएगी। क्योंकि, एक समय ऐस आने वाला है। बुआ जी इस बात से इंकार कर देती है क्योंकि, ये चीज सहर को घर में आने की इजाजत नहीं है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर माहीद से कहती है अगर इस घर में उसे पढ़ने नहीं दिया जाएगा तो वो ये घर छोड़कर चली जाएगी। माहीद उसे ऐसा करने के लिए दोबारा पूछता है। जहां वो कहती है अगर माहीद चाहता है वो उसके साथ आजमगढ़ चले तो ये शर्त मानी होगी उसे।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

