मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में रूही कहती है कि नहार के लिए मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती। वह तुरंत तलाशी लेने लग जाती है कि कुछ ही मिनटों में स्पर्श वापस आ जाता है। वह देखता है घर बिखरा हुआ है तो रूही कहती है कि उसकी इयरिंग गिर गयी कही।
दरअसल, स्पर्श को देखते ही उसने अपनी इयरिंग गिरा दी थी। तभी स्पर्श को उसकी इयरिंग्स मिल गयी और उसने कहा कि वह लेकर आया है खाना होटल से की अभी हम खा लेते हैं और तुम बाद में खाना बना लेना।
तभी जूही रूही को कॉल करती है और वह झूठ कहती है कि मुन्नी रो रही है क्या अच्छा मैं घर के बाहर आती हूँ। वह स्पर्श से कहती है कि वह मुन्नी को देखने जा रही है और उससे खाना खाने को कहती है।
इसके बाद वह निकल जाती है और नहार से आकर जेल में मिलती है। वह अंदर जाती है और नहार को कैदी के भेष में देखकर रोने लगती है। तभी नहार कहता है कि वह तो खुश होगी क्योंकि वह यही चाहती थी कि मैं तुम्हारे ज़िन्दगी से दूर हो जाऊं और तुम स्पर्श से शादी कर लो।
रूही कहती है अभी वह यह सब न कहे। नहार उससे मुस्कुराने को कहता है तो वह कहती है वह अभी नहीं हंस सकती। तभी वह कहता है कि उसे साथ में मुस्कुराए देखते हुए बहुत समय हो गया है। यह सुनकर वह मुस्कुरा देती है और कहती है वह जल्दी उसे जेल से निकालेगी।
इसके बाद वह बाहर आती है और स्पर्श उसे कॉल करता है तो रूही झूठ कह देती है कि वह मुन्नी से मिलकर आ गई। उस समय उसे कोई छुपकर देखता है।
रूही घर आती है तो दोनों के लिए जूस बनाती है जिसे पीकर स्पर्श को नींद आती है और वह तुरंत सो जाता है। तभी रूही उसके घर की जांच दोबारा करती है तो उसे वही शर्ट, जैकेट और हैट मिलती है जो उसने वार्ड बॉय से मिले हुए आदमी ने पहनी थी।
तभी लाइट चालू होती है और स्पर्श वहां आता हैं। वह कहता है कि उसे शक तो था लेकिन यकीन उसके सामने खड़ा है। रूही कहती है कि उसने शीतल को मारा और उसके पास सभी सबूत हैं।
स्पर्श कहता है कि नहार ने जो तुम्हारे साथ किया उसके बाद मैंने उसके साथ यह किया। रूही ने कहा तुमने शीतल को मारा और तुम्हारी वजह से नहार जेल में है। स्पर्श कहता है कि तुम नहार के करीब जा रही थी मैंने अपना पहला प्यार ऐसे ही खो दिया और अब तुम्हे नहीं खोना चाहता था इसीलिए यह सब किया।
स्पर्श ने गुस्से में कहा कि नहार अब पूरी ज़िंदगी जेल में ही रहेगा तो उस बात पर रूही उसे तप्पड़ मारती है तो वह गिर जाता है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

