26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 20 th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: माहीद के सामने आया सच, फूटा नाजिमा का गुस्सा

सहर होने को है 20 th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर अपनी जिंदगी के सारे राज बता देती है माहीद को।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर का फॉर्म 2 मिनट में भरा जाता है। जिसके बाद माहीद अंदर आते ही सब तोड़ कर सहर को लेकर जाता है।

सहर की मुश्किलें

सहर को माहीद ऐसी जगह लेकर जाता है। जहां वो और माहीद होते है और माहीद सहर से सवाल जवाब करना शुरू करता है कि, चक्कर के बहाने सहर फार्म भरने आई थी ? ऐसा क्यों किया है उसने ? सहर बताती है कि, किस तरह से उसके सपने को तोड़ दिया था और ये सपना इस बार नहीं टूटना चाहिए था। इसलिए उसने आज अपने सपने के लिए जो भी किया है उसका कोई भी पछतावा उसे नहीं है। माहीद का गुस्सा सहर पर फूट जाता है और वो कहता है ऐसी बात थी तो वो पहले क्यों नहीं बताई? जिसकी वजह से आज उसे हर कुछ झेलना पड़ रहा है। सहर अपने परिवार को लेकर कहती है किस तरह की चीजें हो रही थी। सहर को देखने के लिए बुआ जी कमरे में आती है लेकिन जैस ही चादर वो हटाने की कोशिश करती है तब तक कौसर अपने आपको चोट पहुंचा देती है। जहां बुआ जी का ध्यान वहां चला जाता है।

सामने आया सहर का सच ?

सहर माहीद से कहती है शादी ने उसे एक किया है लेकिन मंजिल एक नहीं होने वाली है और ऐसे में उसे हर चीज करनी है जो उसे डॉक्टर बनाएगी। माहीद को याद आता है सहर किस तरह से मदद कर रही थी सबकी और इस वजह से ही माहीद रईसी को लेकर कहता है क्या आज भी चीजें वैसी है ? अब सहर अपना सपना पूरा नहीं कर सकती है। कौसर नीचे बुआ जो को लेकर आती है और बताती है बड़े घर में उसे रहने की आदत नहीं है इसलिए सारी चीजें वो खराब कर दे रही है। बुआ जी उसके हाथों पर पट्टी लगा देती है। वही सहर को चोट लगने वाली होती है। कई सारे समान उस पर गिरने वाले होते है तब तक सहर को माहीद बचा लेता है।

माहीद और सहर की बहस

सहर को माहीद कहता है ये सपना वो पूरा नहीं कर सकती है लेकिन सहर भी कह देती है वो कर कर रहेगी। कौसर बुआ जो को ऊपर जाने से रोकती है और बुआ जिया कहती है मां को चोट लगी लेकिन बेटी उठी नहीं ? सहर है कहां ? नाजिमा टेप रिकॉर्ड लेकर आती है और अब बुआ जी समझ जाती है। सहर माहीद को कहती है अब उसे अपनी अम्मी के पास जाना है और इस राह से वो वहां से चली जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, कौसर से बुआ जी सवाल करती है कि बेटी ऐसी कौन सी जगह चली गई है जो वो बता नहीं रही है ? सहर तब तक आ जाती है और बुआ जी को कहती है सवाल उसे किया जाए। सहर को बुआ जी घर से जाने के लिए कहती है लेकिन, सहर जाने से मना कर देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें