मन सुंदर के गुरुवार के एपिसोड में पोलिस समर को गाड़ी से बाहर निकालती है और उससे इंस्पेक्टर पूछता है क्या उसने यह एक्सीडेंट जान करके किया ताकि हम नहार को कोर्ट में पेश करने में देरी हो जाये? समर झूठ कह देता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया।
तभी रूही सुरेश के घर आती है और देखती है कि कोई बाहर से आदमी आया है। उसका चेहरा देखने के लिए वह खिड़की के पेंट पोछकर देखने की कोशिश करती है तो उसकी शक्ल नहीं दिखती पर खूब पैसे पड़े मिलते हैं।
वह आदमी बाहर आ रहा होता है कि रूही का दुपट्टा अटक जाता है और वह अपनी गाड़ी में बैठकर चला जाता है। सुरेश के घर पर सबूत ढूंढने के मकसद से रूही उसके घर के बाहर पत्थर फेकती है जिसकी वजह से वह बाहर आता है और वह अंदर जाती है।
रूही को वहां वही सब समान मिलता है जो उसने मंगवाया था और एक डेड बॉडी भी नज़र आती है। क्योंकि दरवाजे पर कुंडी लगी हुई थी वह बॉडी की शकल नहीं देख पाती।
उसी समय सुरेश उसका हाथ खींचकर उसे बाहर बुलाता है। वह उससे पूछता है वह कौन है और यहां क्या कर रही है? रूही कहती है कि उसे शक है वह शीतल के मर्डर केस से जुड़ा हुआ है।
सुरेश उसे बाहर जाने को कहता है और यहां तक कि उसपर चाकू से वार करने की कोशिश करता है लेकिन रूही बाहर भाग आती है। तभी पोलिस वापस से नहार को ले जाने की कोशिश करती है तो समर उससे कहता है कि रूही जल्द ही कोई सबूत लेकर आएगी।
पोलिस नहार को ले जा रही थी कि रूही ने वह मेडिकल बिल इंस्पेक्टर को दिखाया। उसकी बात पर भरोसा न करने के बाद बड़े ऑफिसर रूही के पास आये और दूसरे इंस्पेक्टर से कहा कि वह सुरेश के घर पर जाकर जांच कर।
जब पोलिस अंदर गयी और बाहर आई तो इंस्पेक्टर ने उसे बताया कि अंदर कोई नहीं है बल्कि ऐसा लग रहा है कि यहां कई सालों से कोई नहीं रह रहा है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

