26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

रिमझिम 17th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : अवीक हुआ गायब, मोहिनी की शर्त

रिमझिम 17th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब अवीक के लिए रिमझिम हो जाती है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां मोहिनी को प्रेम बुआ सा के देवर धमकी देती है कि, किसी भी तरह दिया कि जान को बचाना है तो उसे सबसे पहले रिमझिम को सौंपना होगा।

समीर का प्यार

मोहिनी इस चाल से अपना ही स्वार्थ देखती है और कहती है ये भी हो जाएगा लेकिन सबसे पहले उसे वीडियो डिलीट करना होगा। ऐसे में अब रिमझिम वहां आ जाती है। जहां वो मोहिनी को देखती है किसी से बात करते हुए तब तक वहां से प्रेम बुआ सा का देवर चला जाता है। जिसके बाद मोहिनी से रिमझिम कहती है कि, फोन आया हुआ था इसलिए वो बाहर आई बात करने के लिए। मोहिनी रिमझिम को गाड़ी से जाने के लिए मना करती है क्योंकि गाड़ी में ही, वो शख्स रहता है। जिसके बाद रिमझिम को मोहिनी समीर का ख्याल रखने के लिए कहती है क्योंकि उसका बाहर जाना सही नहीं है।

बुआ मां का फूटा गुस्सा

रिमझिम को शक जाता है कि, बुआ मां जो भी कह रही है वो सही नहीं है वो किसी से तो बात कर रही थी। मोहिनी दिया के कमरे में जाती है। जहां वो दिया को थप्पड़ मार देती है और उसके कमरे से सारे कपड़े को निकाल देती है। जिसकी वजह से काला चेहरा मोहिनी के सामने आ जाता है। चंचल बैग लेकर अंदर आती है और उसे लगता है ये बैग प्रताप ने उसके लिए लाया है जब की ये बैग किसने भेजा होता है उसका पता नहीं होता है। प्रेम बुआ सा कहती है के शायद ये समीर ने लाया है। क्योंकि ये रिमझिम का पहला गिफ्ट होगा।

समीर की मुश्किल

रिमझिम सपने में अपने और समीर की नजदीकियां देखती है जहां वो हकीकत में स्माइल कर रही होती है। समीर ये पल देखते ही रिमझिम की तस्वीर ले लेता है और रिमझिम को लगता है समीर कुछ गलत करने वाला था उसके साथ। जहां वो कहता है राजा ये सब काम नहीं करते है। रिमझिम सपने देखती है समीर ने उसे पत्नी का दर्जा दिया है और यही चीज हकीकत में चाहती है। अगली सुबह वो रिमझिम की तस्वीर कमरे में लगाता है और रिमझिम अवीक को ढूंढ रही होती है। उसे लगता है वो समीर के साथ होगा लेकिन ऐसा नहीं होता है। अवीक को सभी नौकर घर में भी देखते है। लेकिन अवीक का कोई पता नहीं होता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर और रिमझिम में बहस हो जाती है। जहां रिमझिम कहती है समीर का असली चेहरा सामने आ गया है वो अब अवीक के जरिए उसे नुकसान पहुंचाएगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें