32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर १७ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: नहार को बेगुनाह साबित करने के लिए रूही अपराधी की खोज में

मन सुंदर के मंगलवार के एपिसोड में रूही अस्पताल में क्राइम सीन के अंदर जाने की कोशिश करती है पर डॉक्टर उसे जाने से मना कर देती है। रूही दरख्वास्त करती है कि उसे बस पांच मिनट के लिए अंदर जाने दिया जाए लेकिन डॉक्टर कहती है अगर उसने जिद की तो वह पोलिस को बुलाएगी।

इसके बाद रूही अपना हुलिया बदलकर एक वृद्ध महिला के रूप में आती है और वापस अंदर जाने की कोशिश करती है लेकिन नर्स उसे बाहर ले आती है।

इसके बाद वह एक कमरे के अंदर जाकर बाहर आ जाती है। जब वह बाहर आती है तो उसी कमरे से धुआं निकलने लगता है जो पूरे अस्पताल में छा जाता है। इसी का फायदा उठाकर रूही क्राइम सीन के अंदर जाती है।

अंदर जाते ही वह कोई सबूत खोजने लगती है जिससे वह नहार की बेगुनाही साबित कर सके। तभी एक वार्ड बॉय नर्स से कहता है कि अस्पताल में आग नहीं लगी है बल्कि यह धुंए की मशीन किसी ने चालू कर दी है।

तभी वह डॉक्टर क्राइम सीन के अंदर जाती है जहां रूही अंदर सबूत तलाश रही होती है लेकिन वह रूही को नहीं देख पाती। हालांकि, रूही को बेड के नीचे से एक जला हुआ कागज़ के टुकड़ा मिलता है।

वह टुकड़ा लेकर केमिस्ट शॉप आती है तो वह आदमी उसे बताता है कि यह ऑक्सीजन स्टीकर है। रूही उससे पुछती है क्या इससे आग लग सकती है? वह कहता है कि यह तो लोगों की जान बचाता है और इससे तब तक आग नहीं लग सकती जब तक इसके साथ कोई छेड़छाड़ न की गई हो।

इसके बाद रूही घर वापस आती है तो सुमित्रा उससे बाहर जाने को कहती है कि उसकी वजह से नहार जेल चला गया और इस घर की सुखशांति वापस छिन्न गयी। रूही घर से बाहर निकल जाती है और सोचती है कि वह अब कहां जाए।

दूसरी ओर समर और रतन वकील के पास जाते हैं जो उन्हें बताता है कि यदि हमें नहार के लिए कोई ठोस सबूत मिल जाये की वह शीतल के मर्डर केस में शामिल नहीं है तो वह जीत सकता है।

वहीं, जेल में इंस्पेक्टर नहार से कहता है कि वह गुस्सा न करे क्योंकि अब उसे ताउम्र इसी जेल में रहना है क्योंकि उसने पहली पत्नी के चक्कर में अपनी होने वाली पत्नी का मर्डर कर दिया। नहार उससे कहता है कि रूही ने ठान लिया है कि वह मुझे बचाएगी तो वह मुझे बचाकर रहेगी।

तभी जूही रूही को खिड़की से अंदर बुलाती है। जब वह अंदर आ जाती है तो जूही कहती है यह शीतल का कमरा है और वह यहां ही रहे। तभी समर आता है और वह रूही से कहता है कि उन दोनों की जिम्मेदारी है कि उसके बारे में घर लर किसी को पता न चले।

रूही मना कर देती है तो दोनों एक साथ उसे नहार की कसम दे देते हैं। रूही न चाहते हुए भी मान जाती है और कहती है कि नहार को जेल से रोहा कराना है तो उसे यही रहकर ही सबूत मिलेगा।

रात को नहार जेल में रूही को याद करता है और घर में रूही नहार को। नहार कहता है कि उसे रूही पर खुद से ज़्यादा भरोसा है बस वह इस केस में न फंस जाए।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here