26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 17th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: सहर का प्लान हुआ फेल, कौसर को हुई चिंता

सहर होने को है 17th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर को लेकर हो चुका है माहीद परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद के घरवाले डाइनिंग टेबल पर सभी का इंतजार करते है लेकिन दादा जान को माहीद और सहर की खबर नहीं होती है।

सहर की मुश्किलें

सहर और माहीद एकसाथ आते है। जहां, बुआ जी ताने मारती है सहर को लेकर कि सहर का मन नहीं लगता है कोई काम करने के लिए। दादा जान सहर को कुछ वक्त देने के लिए कहते है। जिसके बाद वसीम माहीद को सलाह देता है कि एकसाथ उन्हें अपनी जिंदगी देखनी चाहिए। क्योंकि, काम बाद में भी होने लगेगा। माहीद और सहर दोनों नहीं चाहते है कि वो एक – दूसरे के साथ जाए। वही दूसरी तरह कौसर वहां एग्जाम फॉर्म भरने के लिए सहर का इंतजार कर रही होती है लेकिन वो आती नहीं है। बल्कि वहां अमाल आती है जो उसके साथ बैठकर सहर का इंतजार करती है लेकिन, अमाल को कौसर जाने के लिए कहती है क्योंकि उसे भी पढ़ना है। अमाल जाने से इंकार करता है और कहती है वो कर लेगी लेकिन सबसे पहले से सहर का फॉर्म भरना होगा। फरीद और सुल्ताना दोनों ही अमाल के लिए परेशान होते है क्योंकि, अमाल का नंबर नहीं लग रहा होता है।

फरीद हुआ परेशान

सहर मना करने के लिए दादा जान को कहती है क्योंकि वो माहीद के साथ नहीं जाना चाहता है लेकिन माहीद मना नहीं कर पाता है। कमरे में सहर अपने समान पैक करती है और माहीद से कहती है उसे अब वहां रहना होगा क्योंकि, चक्कर उसे आ रहे है। सहर से बैग की चैन टूट जाती है जिसे वो कहती है प्लान कैंसिल करने को माहीद उसे नया बैग देता है और उसे कहता है कि, वो दादा जान को बार – बार मना नहीं कर सकता है। बेहोश हो कर सहर जमीन पर गिर जाती है। जिसे देखकर माहीद उसे बेड पर लेकर जाता है और दादा जान परेशान हो जाते है कि अचानक क्या हुआ है ?

माहीद का गुस्सा

दादा जान को माहीद परेशान होने से मना करता है और बुआ जी को कमरे में आने से मना करता है क्योंकि, सहर को आराम करना होता है। इस बीच सहर को होश आता है और वो फॉर्म भरने के लिए निकल रही होती है। अमाल और कौसर इंतजार करके थक जाते है। जहां अमाल कहती है वो उसके नाम से भर देगी। लेकिन कौसर ऐसा करने से मना करती है। कौसर माहीद को फोन लगाकर कहती है सहर से उसकी बात हो सकती है ? माहीद कहता है उस कैसे पता कि सहर की तबियत खराब है ? कौसर पूरी बात सुने बिना फोन कट कर देती है। जिसके बाद कौसर वहां से चली जाती है। इस बीच सहर बेड पर से उठती है और गिरने वाली होती है लेकिन माहीद उसे पकड़ लेता है। कौसर के बताए नुस्खे से माहीद शिकंजी देता है जिसे सहर पीने में नाटक करती है लेकिन पीती है ये देखकर माहीद हंसता है लेकिन सहर को ये बात पसंद नहीं आती है और वो सहर को मारना शुरू करती है और अचानक माहीद गुस्सा हो जाता है और कौसर वहां आती है अचानक से सहर से बात करने के लिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, बुआ जी सहर के लिए चाल चल रही होती है। जहां वो नाजिमा को परेशान होने से मना करती है। सहर कौसर को कहती है इस बात का अंदाजा लगाने के लिए कि वो इस कमरे से कैसे बाहर जाएगी ? रस्सी बांध कर सहर को कौसर नीचे कूदने की बात करती है लेकिन तब तक माहीद देख लेता है क्योंकि सहर गिरने वाली होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें