26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 13th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: क्यामाहीद कि वजह से टूट जाएगा सहर का सपना ?

सहर होने को है 13th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर की बात को मान लेता है माहीद।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर माहीद को इधर – उधर घूमने के लिए मना करता है। जिसके बाद माहीद से मिलने के लिए घर की नौकर आती है।

सहर की मुश्किलें

उजमा सहर से पूछती है क्या उसने सारा सच बता दिया है ? सहर कहती है नहीं बताया है उसने इसलिए माहीद ने बुलाया है। माहीद सारा सच बताने के लिए कहता है क्योंकि उसने नहीं बताया तो सही नहीं होने वाला है। उजमा सारा सच बता देती है कि उसने घुंघट पिन चुरा लिया था। माहीद ये बात सुनकर सजा देने की बात करता है। लेकिन सहर मना करती है क्योंकि, सहर समझती है पैसों की चोरी उसने सिर्फ और सिर्फ बहन की पढ़ाई के लिए की है। ऐसे में माहीद अपने बात को सही बताता है और कहता है उसने जो भी किया है सही नहीं किया है। सहर पुलिस के पास उजमा को भेजने से मना करती है। वही उसे काम से निकाल देता है। माहीद कहता हा सहर से उसने चोरी की है और सहर ने उसे बचाया है। जिसके बाद माहीद का गुस्सा सहर पर फूट जाता है कि, ये पढ़ाई कही भी काम नहीं आने वाली है। क्योंकि, पढ़ाई जैसा शब्द उसकी जिदगी में नहीं है कुछ।

परवेज और कौसर की हुई बहस

कौसर अपनी बेटी के पास जाती है लड्डू बनाकर। जहां परवेज उसके बैग को देखता है और कहता है कि उसने वहां जाकर कुछ भी गलत किया तो सही नहीं होने वाला है। परवेज फैसला करता है कि, वो भी अब सहर के पास जाएगा। जिसके बाद सफिया भी चलने के लिए कहती है लेकिन, सफिया को परवेज मना कर देता है। सहर अपने अतीत को याद करती है कि, किस तरह से माहीद में पढ़ने के लिए बवाल किया हुआ था। सहर के टूटे हुए सपने उसे पूरी तरह से तोड़ देते है। वही अमाल को लेकर सब परेशान हो जाते है और फरीद, सुल्ताना उसे ढूंढने के लिए पुलिस को फोन करते है तब तक अमाल को वो बाहर देख लेते है। जहां, पुलिस से वो माफी मांगते है और अमाल से पूछते है वो कहां थी ? अमाल कहती है वो कौसर के पास थी। आज वो आई थी तो उनसे बात करने लगी थी। फरीद को इस बात से कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन, सुल्ताना को समझ नहीं आता है बार – बार क्यों ऐसा हो रहा है ? कौसर और अमाल की राहें कैसे मिल जाती है।

सहर और कौसर का रिश्ता

फरीद से सुल्ताना कहती है खून के रिश्ते कभी भी अलग नहीं हो सकते है। फरीद सुल्ताना को चिंता करने से मना करता है। माहीद को सारे काम के लिए वसीम याद दिलाता है।। जहां, वो देखता है सहर दौड़ कर बाहर गई है। माहीद को सारी चीजें वसीम बताता है जहां कुछ चीजें वसीम माहीद से छिपाता है और कागजाद के लिए झूठ कहता है। सहर बाहर आकर अपनी अम्मी से मिलती है। बुआ जी सहर की हरकत को लेकर कहती है ये ऐसे भाग रही है जैसे जंगल में हिरन। कौसर और बुआ जी दोनों में बहस हो जाती है। जहां दोनों की बात को संभालने के लिए परवेज लड्डू देता है सभी को खाने के लिए कौसर को डर लगा रहता है उसके फॉर्म का किसी के सामने ना आ जाए। सहर अपनी अम्मी को लेकर ऊपर जाती है। जहां माहीद उसकी मां को नहीं देखता है लेकिन सहर को देखता ही रह जाता है। कौसर अंदर आकर अपनी बेटी को फॉर्म देती है। लेकिन सहर भी वही फॉर्म दिखाती है और कहती है वो कौसर की बेटी है और वो करके रहेगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को जल्दी – जल्दी कौसर फॉर्म भरने के लिए कहती है। जहां, वो कहती है कि कोई दिखे लेगा तो मुसीबत हो जाएगी। वही उसी वक्त माहीद कमरे में आ जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें