मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में सुमित्रा रूही को ब्लैकमेल करती है कि वह स्पर्श से शादी कर ले वरना वह जहर पी लेगी। रूही मजबूर होकर सोचने लगती है कि वह नहार के अलावा किसी और की नहीं हो सकती है।
उधर, रोमिल शीतल के कमरे में आकर कहता है कि वह नहार से शादी न करे और कहता है कि बिट्टू उसका लड़का उसका खून है। शीतल ने कहा जब मैं और बिट्टू अकेले थे तब तुमने हम दोनों को छोड़ दिया। अब जब एक नेक और अमीर लड़का मुझे मिला है तो तुम्हारा भुला बिसरा प्यार जाग गया। शीतल रोमिल जो दारू के नशे में होता है उसे कमरे से बाहर निकाल देती है।
उसके मन में द्वंद्व होता है एक तरफ मन कहता है समय के साथ सब घाव भर जाएगा और वह स्पर्श से शादी कर ले एक तरफ उसका मन कहता है कि उसकी जिंदगी पर सिर्फ नहार का हक है। वह यह सोचकर जहर पीने ही वाली होती है कि अवनी आ जाती है।
अवनी उससे तैयार होने को कहती है। जब वह आती है तो अवनी उससे कहती है कि वह यह शादी न करे और अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करे। रूही उससे अपना ध्यान देने को कहती है। अवनी उसे तैयार करके नीचे आने को कहती है। अवनी के जाने के बाद रूही नहार के साथ अपने प्यारे पलों को याद करके जहर पी लेती है।
शीतल डीजे वाले से कहती है कि आज उसके और नहार का संगीत है तो बढ़िया गाने बजाए। रोमिल को उसे खुश होता देखकर बहुत जलन महसूस होती है।
कुछ समय बाद घर में तूफान जैसा चल पड़ता है और नहार अपने कमरे में पेंटिंग को देख रहा होता है। वह घबराकर बाहर जा रहा होता है कि रुक जाता है और मन-ही-मन कहता है कि रूही और उसका रिश्ता यहा तक ही था।
वहीं, जूही रूही के कमरे में जाती है तो उसे चक्कर आ जाता है। रूही भावुक बातें करने लगती है और कहती है कि वह हमेशा खुश रहे चाहे वह उसके जिंदगी में हो या नहीं हो। जूही उससे कहती है कि वह ऐसा न कहे क्योंकि माँ के जाने के बाद बस वही उसके पास है। रूही मन में जूही से माफी मांगती है कि अब वह उसके पास नहीं रहेगी।
दूसरी ओर सुमित्रा रूही के कमरे में जाती है तो उसे खाली जहर की बोतल मिलती है। वह समझ जाती है कि रूही ने जहर पी लिया है। वह कहती है अगर रूही मर गयी तो घर में मातम छा जायेगा और नहार शीतल से कभी शादी नहीं करेगा।
वह घड़ी की ओर नजर करती है और कहती है कि जहर को असर करने में कुछ समय लगेगा तब तक उसे नहार और शीतल की शादी करवानी होगी।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

