26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 11th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: नाजिमा ने की गहने की चोरी ? माहीद और सहर की नजदीकियां

सहर होने को है 11th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर को होता है नाजिमा पर शक।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां सहर को माहीद माफी मांगने के लिए कहता है लेकिन सहर माफी नहीं मांगती है।

सहर की मुश्किलें

वो कहती है जो गलती उसने नहीं की है वो नहीं मांगेगी उस चीज के लिए माफी। ऐसे में सहर से माहीद काफी ज्यादा परेशान हो जाता है। वही दूसरी तरफ बुआ जी दुकानदार को दोगुना पैसे देती है और कहती है कि, किसी भी तरह आज के बाद ये दुकान दिखनी नहीं चाहिए। बुआ जी कुछ दिन तक दुकान बंद करने के लिए कहती है। जहां, माहीद से बात करके वो दुकान खुलवाएगी। ऐसे में, माहीद और सहर के बीच बहस हो जाती है। अमाल अपने ट्रिप के लिए निकल रही होती है। जहां फरीद उसे रोकता है और पूछता है वो कहां जा रही है ? सुल्ताना कहती है कि उसने स्कूल चेंज कर दिया है जहां, अब कुछ दिनों के लिए वो ट्रिप जा रही है सुल्ताना और फरीद के साथ।

सुल्ताना और फरीद में हुई बहस

फरीद इस बात से इंकार कर देता है। जहां, वो कहता है कि, अमाल को ये सब करने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद अमाल कही भी जाने से मना करती है। सुल्ताना और फरीद के बीच बहस हो जाती है। सहर अपने कमरे में आती है। जहां उन्हें कहां जाता है कि दादा जान उन्हें बुला रहे है। सहर को लगने लगता है उसने ये क्या गलती कर दी है ? माहीद के साथ सहर दादा जान के पास जाती है लेकिन, माहीद उसे जल्दी – जल्दी चलने से मना करता है और दोनों में अपने रिश्ते को लेकर बहस करते है। दादा जान माहीद और सहर को एक खास शख्स से मिलवाना चाहते है जिसके लिए वो कहते है शाम में सहर को खानदानी गहने पहने होंगे और बुआ जी सहर का मजाक बनाती है कि किस तरह से काम वो संभालेगी ? दादा जान बुआ जी को सहर की जिम्मेदारी दे देते है।

नाजिमा की चाल

नाजिमा इतने ही देर में सहर के कमरे से गहने चोरी कर लेती है। वही दूसरी तरफ वसीम सभी लोगों के साथ माहीद की बीमारी के बारे में बाते करता है। जहां वो जानबूझ कर माहीद की बीमारी के बारे में बात करता है और सभी कहते है दादा जान ने माहीद को जिम्मेदारी देकर गलती कर दी है। अमाल अपने घर से भाग जाती है। जहां वो कौसर से घर के बाहर मिलती है और कौसर उसे कहती है कि उसे अपने मां – बाप से ऐसे छिपना नहीं चाहिए। कौसर को अमाल अपने सपने के बारे में बताती है कि उसे डॉक्टर नहीं बल्कि आर्टिस बना है। ऐसे में कौसर अपने सपने को लेकर काफी कुछ कहती है और उसे बताती है कि किस तरह से उसकी बेटी का सपना टूट गया है। अमाल से कौसर उस फॉर्म के लिए कहती है। जहां अमाल वो फॉर्म लाकर देने का वादा करती है।सहर और माहीद अपने कमरे में तैयार होते जहां, सहर अपने फॉर्म को देखती है और अपने सपने के बारे में सोचती है। जिसके बाद माहीद तुरंत कमरे में आ जाता है और वो सहर पेपर को छिपाकर हाथ में कंघी ले लेती है। जहां बालों को देखकर माहीद उसकी आंखों में खो जाता है। लेकिन सहर अब उसे कमरे से जाने के लिए कहती है क्योंकि उसे तैयार होना होता है। माहीद के कपड़े पर सहर के बाल आ जाते है। जिसे माहीद को सहर कहती है लड़कियों के बारे में उसे कुछ पता नहीं है इसलिए वो ऐसे हैं। सहर अपने गहने पहने जाती है लेकिन तब तक वो देखती है गहने बॉक्स में नहीं है और वहां नाजिमा के झूमके पड़े हुए हैं।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर नाजिमा के कमरे में उसके झूमके को मिलाने जाती है। जहां सही समय पर ही बुआ जी और नाजिमा कमरे में आ जाते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें