32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर ९ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही और नहार की दिव्य हल्दी की रस्म

मन सुंदर के सोमवार के एपिसोड में पूनम रूही को उसके माँ की साड़ी देती है ताकि वह पहनकर हल्दी में बैठे और उसे अपनी माँ का आशीर्वाद मिले। रूही साड़ी लेकर रोने लगती है यह कहकर कि उसके जीवन में नहार का नाम है और वह सोचती है कि स्पर्श कैसे मान गया उसके साथ शादी करने के लिए?

नीचे रूही के दादू और रत्न जी दोनों एक दूसरे से बात करते हैं कि कैसे यह दोनों शादी बहुत जल्दी हो रही है। नहार और स्पर्श दोनों नीचे आता है और शीतल आती है तो नहार उसकी तरफ नहीं देखता। शीतल सोचती है नहार ने उसके तरह नहीं देखा।

फिर जब रूही आती है तो नहार उसे देखता है। सुमित्रा और पूनम बात करते हैं कि कैसे हम दोनों ने जल्दी मुहूर्त निकाल लिया और इससे हमे अब नहार और रूही की कोई चिंता नहीं होगी।

हल्दी की रस्म शुरू होती है तो नहार और शीतल एक साथ बैठते हैं और रूही और स्पर्श एक साथ बैठते हैं। वहीं, रूही और नहार एक दूसरे को ही देखते रहते हैं। जूही रूही को देखकर खाटू जी से प्रार्थना करती है कि वह कुछ करे ताकि इनकी शादी दूसरे लोगों से न हो।

दूसरी ओर हल्दी की रस्म हो रही थी और बारी आयी एक दूसरे को हल्दी लगाने की तो नहार ने शीतल से कहा कि वह बहुत थोड़ी सी हल्दी उसे लगाए।

रोमिल जो बिट्टू के साथ खेल रहा था क्योंकि वह शीतल को नहार के साथ शादी करते नहीं देख सकता। उसने जोर से बॉल मारी बैट से और वह जाकर झूमकर में लगी। सभी लोग बाहर आ गए।

वहीं, रूही को बचाने के लिए नहार उसपर गिर गया और दोनों ने एक दूसरे को अपने गाल से हल्दी लगा दी। यह देखकर सब चौक गए। जूही खुश हो गयी और खाटू जी का इशारा समझ गयी कि वह भी चाहते हैं कि नाहर और रूही की शादी हो।

नहार और रूही को देखकर शीतल पागल हो गयी और उसने नहार से कहा कि आपकी हल्दी रूही के गालों पर लग गयी। उसने पानी लेकर रूही पर डाल दिया। नहार ने गुस्से में लोटा फेक दिया और शीतल को बुरी तरह से हल्दी लगाई।

हल्दी की रस्म खत्म होने के बाद सोनी ने शीतल से कहा कि वह ऐसे बर्ताव न करे क्योंकि नहार के साथ उसकी शादी होने वाली है।

वहीं, जूही ने खाटू श्याम जी से प्रार्थना की कि वह रूही और नहार की शादी करवा दे। इसी बीच मुन्नी हंसती है तो जूही कहती है कि अब हम प्रयास करेंगे ताकि रूही और नहार अब एक दूसरे के पास आ जाएं।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here