26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर ६ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही ने स्पर्श को नहार और अपने रिश्ते के बारे में बताने का किया प्रयास

मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में रूही खाटू श्याम जी से कहती है कि कही यह उनका कोई इशारा तो नहीं कि हर कठिनाइयों के बाद आप हमारी तकदीर को एक साथ लेकर आएंगे? स्पर्श वहां आकर रूही से बात करने की कोशिश करता है तो पूनम वहां आकर रूही की मांग में सिंदूर देखकर खुश हो जाती है और इसे भगवान का इशारा समझती है।

स्पर्श और रूही दोनों गोयनका हाउस आते हैं तो स्पर्श कहता है तो सुमित्रा देखती है कि वहां नहार आया हुआ है। वह छुपकर देखती है नहार गुस्से में टेबल गिरा देता है। सुमित्रा समझ जाती है कि नहार रूही और स्पर्श के रिश्ते के बारे में जान चुका है।

पीछे से रूही और स्पर्श आते हैं तो पूनम सभी को बुलाकर सभी के सामने यह ऐलान करती है कि रूही और स्पर्श की शादी होने वाली है। नहार ऊपर से यह खबर सुनता है और सुमित्रा सभी का मुंह मीठा करवाती है।

उधर, पूनम पलक की फ़ोटो देखकर सोचती है कि वह उसे घर से निकालकर मारिया को रखना चाहती थी लेकिन देखो मैं तो घर आ गयी अपने लेकिन तुम इस दुनिया में नहीं रही। पलक की फ़ोटो से हार गिर जाता है और पूनम सोच में पड़ जाती है। वह दिया जलाती है लेकिन बहुत तेज़ हवाएं चलने लगती हैं।

शीतल रोमिल से कहती है उस दिन बड़ा कह रहे थे कि नहार और रूही एक दूसरे के हैं और अब रूही की शादी होने वाली है। रोमिल जाकर अवनी से कहता है कि देखो रूही शादी से खुश नहीं हैं। सुमित्रा आकर कहती है कि रूही की दादी को हार्ट अटैक आया है न इस वजह से रूही दुखी है।

रूही स्पर्श के लिए नास्ता लेकर जाती है तो उसके साथ वह नहार और अपने शादी की फ़ोटो रख देती है और जूही के साथ चली जाती है। तभी सोनी आकर वह फ़ोटो ले जाती है।

वहीं, जूही रूही को कोने में ले जाकर पूछती है उसने तो कहा था कि वह स्पर्श को नहीं चाहती तो अब वह उससे शादी करने के लिए कैसे राजी हो गयी? रूही कुछ कहने ही वाली होती है कि मुन्नी के रोने की आवाज़ आ जाती है।

रूही स्टोर रूम जाती है और उसे एक बैग दिखती है और उसे निकालने के लिए वह ऊपर सीधी पर चढ़ती है तो नहार वहां आकर देखता है कि वह सीधी टूटने वाली है। रूही गिरने ही वाली होती है कि नहार आकर उसे बचा लेता है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें