26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : कृष बना नौकर, अभीरा हुई मायरा को लेकर इमोशनल

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अभीरा मायरा को याद कर हो जाती है इमोशनल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा काफी ज्यादा परेशान होती है। मुक्ति को लेकर क्योंकि पढ़ाई के लिए उसे बाहर जाना होगा और पैसे का इंतजाम अभी तक नहीं हुआ है।

अरमान का गुस्सा

दूसरी तरफ मित्तल अपने सारे प्रोजेक्ट के लिए अरमान को नया काम देता है। जहां, मित्तल अभीरा के गैरेज को लेकर कहता है ये यहां सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बने जा रहा है। लेकिन, यहां के कुछ लोग है जो ये प्रोजेक्ट करने देने के लिए मना करते है। अरमान को समझ नहीं आता है कि अचानक क्या हुआ होगा जिसे सभी एकसाथ ये प्रोजेक्ट करने के लिए मना कर रहे है। मित्तल पैसे की वजह बताता है लेकिन अरमान को ये बात सही नहीं लगता है। अरमान कहता है पैसा ये वजह नहीं हो सकती है। अभीरा अपने काम के साथ – साथ मुक्ति के समान को भी पैक करती है क्योंकि अब उसे जल्द ही पढ़ाई के लिए शहर जाना होगा।

अभीरा हुई इमोशनल

अभीरा इस चीज को लेकर इमोशनल हो जाती है लेकिन मुक्ति उसे कोई काम करने नहीं देती है और उसके हाथ पर लगे चोट पर दवाई लगा देती है। जहां ये देखकर अभीरा पूछती है मुक्ति को कैसे पता चला ? मुक्ति कहती है जब ठंड रहती है तब तो आप पहनती नहीं है और अब अचानक से इसलिए पता चल गया है। अभीरा मुक्ति को हिम्मत देती है कि, वो जरूर एग्जाम में पास हो जाएगी उसे चिंता करने की बात नहीं है। मुक्ति अभीरा के लिए सरप्राइस लेकर आती है। जहां वो कहती है दुकानदार इस स्पीकर को कम दाम में बेच रहे थे इसलिए उसने ले लिया। लेकिन असल में मुक्ति ने दुकानदार को बेवकूफ बनाया होता है ये कहकर कि ये स्पीकर काम नहीं कर रहा है। मुक्ति और अभी लोग अभीरा के साथ डांस करते है और तभी अभीरा को मायरा की याद आती है। जहां वो मायरा की तस्वीर देखने के लिए कंप्यूटर चालू करती है किसी भी तरह और उसे देखकर इमोशनल हो जाती है। अरमान के अंडर अब कृष काम करता है। जहां वो फाइल लाकर देता है अरमान को। इस बीच कृष का काम खराब होने की वजह से अरमान कृष को डांट भी लगा देता है। मुक्ति अचानक घर में आ जाती है। जहां अभीरा कंप्यूटर को बंद कर देती है और उसे बाहर लेकर चली जाती है स्पीकर और सभी के बीच में भी अभीरा अपने आपको अकेला समझती है। जहां उसे बार – बार मायरा की याद आती रहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अपने घर को लेकर कहती है यहां जो भी रहते है सबकी मेहनत का घर है। ऐसे में अपने बॉस को सामने आकर बात करने को कहो। वही दूसरी तरफ मित्तल को अरमान कहता है ये मैटर को वो लीगली सॉल्व करेगा। अरमान कृष को ऑनर का नाम पता करने को कहता है। जहां वो नाम पढ़ने की कोशिश करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें