सहर होने को है 4th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब माहीद और सहर के बीच नजदीकियां बढ़ रही होती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर और माहीद की एंट्री को देखकर हर कोई हो जाता है हैरान।
सहर की मुश्किलें
सहर सभी के बीच आती है लेकिन नाजिमा अभी भी सहर को लेकर परेशान होती है। क्योंकि, सहर का कोई भी काम ख़राब नहीं हुआ है। बुआ जान नाजिमा को सब्र रखने के लिए कहती है और कहती है, वलीमा के खाने में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर हर कोई हो गया है हैरान। सहर इस बीच ही अपनी अम्मी को देखती है और उनके पास चली जाती है। जिसे लेकर परवेज सफिया से तरह – तरह की बाते करता है। सहर अपनी मां को लेकर इमोशनल हो जाती है। लेकिन माहीद को समझ नहीं आता है कि अचानक सहर के साथ किया हुआ है ? माहीद को डर रहता है कही सहर गायब ना हो जाए। जिसके लिए वो उसके पीछे जाता है। कौसर से माहीद की बात होती है। लेकिन कौसर इस बीच कुछ भी माहीद को उल्टा जवाब नहीं देती है। ऐसे में परवेज सहर को माहीद के पास जाने के लिए कहता है और माहीद सभी से सहर को मिलवाता है।
कौसर का डर
सहर और ताहिर माहीद को लेकर उनका मजाक बनाते है और ताहिर अपने दोस्त के लिए कुछ खास करना चाहता है। जहां वो कहता है, सहर का कपड़ा फटने वाला है जिसके लिए उसे अंदर जाना होगा। अंदर आते ही ताहिर उसे बताता है कि, फोटो के लिए उसे बुलाया गया है। सहर और माहीद दोनों का ताहिर फोटोशूट करवाता है। जहां दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में फोटो शूट के बाद दोनों बाहर आते है और वलीमा के खाने को सवाल किया जाता है।। माहीद को डर रहता है कही सहर वापस ना चली जाए जिसके लिए वो उसका ही पीछा करता है। कौसर को परवेज धमकी देता है कि, वो अगर अब सहर के वलीमा में कुछ भी करेगी तो, सही नहीं होने वाला है। कौसर को परवेज की बात का कोई असर नहीं होता है। जहां वो कहती है, तलाक़ उसे देना है तो वो दे सकता है। सहर अपनी मां के लिए खीर लेकर जाती है लेकिन कौसर मना कर देती है और उसे अपने सपने के बारे में कहती है और इस घर से चलने के लिए कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को मुंह दिखाई के लिए तोहफा दिया जा रहा होता है लेकिन, तभी वहां वलीमा के खाने को लेकर सभी का गुस्सा फूट जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

