30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर ३ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: सुमित्रा और पूनम ने रूही को स्पर्श के करीब लाने का बनाया प्लान

मन सुंदर के मंगलवार के एपिसोड में रूही नहार को सोचकर रोती है कि काश मैं यहां नहीं आयी होती तो नहार के ज़िंदगी में तकलीफें नहीं आती। वहीं पूनम और सुमित्रा एक दूसरे के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे होते हैं कि हमें जल्द-से- जल्द रूही को नहार से दूर करना है।

सुमित्रा वह ज़रूरी कागजात जलाने वाली होती है कि बिट्टू उसे लेकर भाग जाता है। वह नहार से कहती है कि दादी उसे इस पेपर का प्लेन नहीं बनाने दे रही। नहार कहता है कि मुझे दिखाओ कोई ज़रूरी पेपर होगा इसीलिए दादी मना कर रही है न।

उसी समय सुमित्रा चक्कर आने का नाटक करती है और नहार से कहती है कि उसने सुबह अपनी बीपी की दवा नहीं खाई इसीलिए उसे चक्कर आ गया ताकि नहार वह पेपर न देख पाए। उसी बीच सुमित्रा वह पेपर अपने मुंह में डाल लेती है।

नहार जब उसे आकर दवा देता है तो वह लेने से मना कर डेट है। नहार उसे ज़बरदस्ती करने को कहता है तो सुमित्रा पीछे मुड़कर दवा खा लेती है।

सोनी स्पर्श को रूही को उसकी पेंटिंग का सामान देने को कहती है और जैसे ही स्पर्श रूही के कमरे के बाहर आता है रूही तभी पूनम से बात कर रही होती है। पूनम रूही से वीडियो कॉल पर कहती है कि उसे देखना का मन कर रहा है तो वह उसे रूही से साड़ी पहनकर आने को कहती है।

रूही कहती है कि उसके पास साड़ी नहीं है तो पूनम कहती है कोई तो साड़ी होगी। स्पर्श रूही को पेंटिंग का सामान दे देता है। तभी सुमित्रा स्पर्श को सुनाने के लिए बिट्टू से कहती है कि अगर तुम्हें किसी को अपना दोस्त बनाना है तो यह चॉकलेट उसे देदो। अगर उसने ले लिया तो समझ जाना कि वह उसे पसंद करती है और दोस्त बनना चाहती है। स्पर्श सोचता है क्या मैं रूही को साड़ी लाकर दूं?

अगले दिन स्पर्श साड़ी लेकर आता है तो सोनी देखकर कहती है कि तुमने तो साड़ी लायी है यह रूही के लिए ही होगी। सुमित्रा आकर सोनी से पूछती है कि आखिर रूही स्पर्श की दी हुई साड़ी क्यों पहनेगी? साड़ी तो तब कोई लड़की पहनती है जब उसके मन में देने वाले के लिए दोस्त से ज़्यादा की भावना हो। सोनी कहती है रूही ज़रूर स्पर्श की दी हई साड़ी पहनेगी।

स्पर्श रूही के कमरे में जाकर वह साड़ी रख देता है। वहीं सोनी उसके पीछे जाकर साड़ी के ऊपर एक नोट रखी होती है जिसमें लिखा होता है रूही अगर तुम मुझे दोस्त से ज़्यादा मानती हो तो यह साड़ी पहनकर आना। सोनी वह नोट कूड़ादान में फेक देती है।

वहीं दूसरी ओर रूही जूही की दी हुई साड़ी पहनती है और उसका धन्यवाद अदा करती है। जूही उससे कहती है कि यह साड़ी उसपर ज़्यादा जच रही है। रूही जैसे ही कमरे से निकलाती है नहार से टकरा जाती है।

नहार रूही को साड़ी में देखकर खो जाता है। वह उससे पूछता है कि वह कहां जा रही है? रूही कहती है वह दादी से मिलने जा रही है। जैसे ही रूही आगे बढ़ती है उसके साड़ी का पल्लू नहार के ऊपर आ जाता है जिसे वह हटाती है और उसकी आँखों में खो जाती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here