26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

सहर होने को है 2nd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: दादा जान लौटे घर, फरीद हुआ कसौर को लेकर परेशान

सहर होने को है 2nd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर और माहीद के बीच बढ़ रही है नजदीकियां।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद और सहर से होती है। जहां माहीद देखता है कि सहर देर तक सो रही होती है। वही माहीद उसे उठाने जाता है तब तक नीचे से आवाज आती है और सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

सहर की मुश्किलें

सहर से माहीद कहता है उसे नीचे तैयार हो कर आना होगा क्योंकि, आज उसकी मुंह दिखाई है। ऐसे में माहीद नीचे जाता है और बुआ जी और नाजिमा भी बाहर आते है। सभी देखते है दादा जान आ गए होते है घर जिसे देखकर माहीद हैरान हो जाता है और दादा जान कहते है माहीद और सहर के लिए आज का दिन खास है वो ऐसे कैसे छोड़ सकते है ? दादा जान का ख्याल रखने के लिए उनके कमरे में ही अस्पताल के सारे समान को लेकर आया जाता है जिसे दादा जान परेशान हो जाते है। लेकिन, माहीद उन्हें समझाता है और कहता है उन्हें ख्याल रखना होगा अपना। बुआ जी वाई माहीद से पूछती है सहर कहां रह गई है ? माहीद को याद आता है कि किस तरह से सहर कमरे में सो रही थी। ऐसे में तुरंत सहर बिस्तर ठीक करके नीचे आती है जिसे देखकर नाजिमा और बुआ जी काफी ज्यादा हैरान हो जाती है। क्योंकि बुआ जी और नाजिमा को लग रहा था कि, सहर वही बिच्छू के पत्ते पर सो गई होगी। जिसकी वजह से आज उसकी पूरे समाज के सामने बदनामी होगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है। नाजिमा को अपना प्लान फेल होता देख अच्छा नहीं लगता है। सहर नीचे आती है और माहीद और सहर को दादा जान आशीर्वाद देते है कि, किसी भी तरह दोनों का जीवन सुखी रहे। वही दूसरी तरफ दादा जान कुछ जिम्मेदारी सहर को देते है जिसे उसे अपने वजीमा से पहले पूरा करना होगा। बुआ जी नाजिमा को सहर को पूरा घर दिखाने के लिए कहती है।

कौसर का डर

कौसर को होश आता है और वो घर जाना चाहती है।लेकिन हॉस्पिटल से उसे जाने नहीं दिया जाता है। जिसके कारण उसे बात करने के लिए सुल्ताना आती है और कौसर से माफी मांगती है क्योंकि, वो फरीद और अमाल को लेकर अब परेशान हो गई है। कौसर कहती है निकाह वाले दिन उसने जो भी किया था अच्छा नहीं था। क्योंकि उसकी वजह से आज उसकी बेटी गुलामी कर रही है। सुल्ताना माफी मांगती है और उसे कहती है सुल्ताना को अच्छा नहीं लगता था जब भी कोई कौसर की तारीफ करता था। इसलिए उसने ऐसा कुछ किया था। नाजिमा से सहर पूछती है और बताती है कि कल उसके बिस्तर के नीचे बिच्छू के पत्ते रख दिए थे किसी ने नाजिमा को इस बात के लिए गुस्सा जाता है। लेकिन सहर माहीद को लेकर कहती है बचपन से जिस इंसान के साथ वो रहती है उसकी ना पसंद चीज उसे पता चल जाती है लेकिन फिर आपने कबाब भिजवाया। नाजिमा सहर को शांत हो जाने के लिए कहती है और उसे धमकी देती है कि निकाह वाले दिन उसने जो किया है उसका भी पता अभी लग नहीं पाया है। सहर को खैरात तैयार करने के लिए बुआ जी कहती है और कहती है अकेले ही उसे करना होगा। सहर घर के नौकर से हंस कर बात करती है लेकिन बुआ जी उसे घर की मर्यादा में रहने के लिए कहती है। क्योंकि सहर गरीब घर से है इसका ये मतलब नहीं है कि वो घर के नौकरों के साथ भी ऐसे ही रहेगी। सहर काम के लिए घर नौकर से फोन मांगती है समान के साथ – साथ वो अपनी अम्मी के बारे में भी पता करती है जहां उसे पता चलता है कि, उसे डिस्चार्ज मिल गया हुआ है। सहर को बुआ जी दूसरा काम करने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ, बुआ जी समान में सांप को डालने का प्लान बनाती है क्योंकि इसे सहर का वजीमा खराब हो जाएगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को अब माहीद दुनिया के सामने नाटक करने की बात करता है क्योंकि हर बार उसे सहर से धोखा ही मिला हुआ है। वही माहीद और सहर की बात दादा जान सुन लेते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें