मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में पूनम रूही को जोर से डांट देती है क्योंकि वह मुन्नी के शगुन का सामान को हाथ लगा देती है। जूही उससे कहती है कि वह उससे ऐसे बात न करे। पूनम मुन्नी को पायल और चैन पहनाती है और ननिहाल से यह तोहफे देती है।
पूनम जूही से कहती है कि उसने उसके लिए खाना बनाया हहै तो वह खा ले। जूही रूही को मुन्नी को संभालने को देती है जो गिरने वाली थी कि पूनम ने उसे पकड़ लिया। पूनम ने रूही को लापरवाही करने के लिए डांटा।
वहीं, जूही ने उसे शांत करने की कोशिश की। पूनम ने कहा इसकी वजह से जूही के ससुराल में उसे और मुन्नि को लेकर तकलीफें हो रहीं हैं। पूनम ने कहा खुद का बच्चा संभाला नहीं गया और दूसरे की बच्ची को क्या सम्भालेगी यह लड़की? पूनम ने कहा खुद का बच्चा मंदिर में घुमा दिया।
यह सुनकर रूही के दादा बहुत गुस्सा होकर चिल्लाए और कहा कि जब रूही ने मुन्नी का शगुन का समान को उठा लिया आपने उसे डांटा और अब आप उसकी ममता पर सवाल उठा कर रहीं हैं?
पूनम तेज से चिल्लाई और कहा जूही के ऊपर वह कोई आंच नहीं आने देगी और ऐसा कहकर उसकी आँखें लाल हो गयउ और वह बेहोश होकर गिर गयी। जूही और सभी बहुत परेशान होने लगे।
वहीं, वहां डॉक्टर आ गयी जिसने कहा कि इन्हें हार्ट अटैक आया। उसने कहा वह बच गयी हैं लेकिन वरना इस उम्र में पहले ही अटैक में जान चली जाती है। कुछ देर बाद पूनम को होश आया तो उसने जूही और मुन्नी को देखा।
पूनम की वाणी रूही के लिए बदल गयी और उसने रूही और सभी को दिखाया कि उसे रूही से ऐसे बदतमीजी करने की सजा मिली। वह उठी और जूही की माँ की तस्वीर देखकर कहा व्यह उसका इशारा समझ गयी।
पूनम रूही के पास आई और उसने उससे कहा कि वह दोबारा शादी कर ले। रूही ने कहा कि उसकी शादी जिससे होनी थी वह हो गयी है और अब वह इस विषय में कुछ न बोले। पूनम ने कहा बिना मंगलसूत्र के समाज में लड़की को अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता।
पूनम ने कहा कब तक तुम लोग हमारे साथ रहोगे अब तो हमारा साथ कभी भी छूट सकता है। पूनम ने कहा कि नहार और शीतल का बच्चा है बिट्टू जो दोबारा तुम्हारे ही सामने उससे शादी करने जा रहा है। दादा ने पूछा क्या? पूनम ने कहा एजं सुमित्रा ने मुझे बिट्टू के बारे में बताया और रूही से दूसरी शादी करने को कहा।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

