30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २८ जनवरी २०२६ रिटन अपडेट: पूनम ने जूही के लिए शीतल को मारा तप्पड़

मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में नहार कहता है रूही से की जब वह किडनैप हुई थी तब वह उसे बचाकर घर लेकर आया और जब वह उठा तब वह नहीं बल्कि उसकी चिट्टी नज़र आयी थी। उसने कहा ऐसा ही मेरे साथ हुआ जब वह उठी तो उसके होश उड़ गए।

क्योंकि जब रूही उठी थी तब नहार नहीं जानता कि रूही को शीतल और बिट्टू की फोटो के साथ डाइवोर्स पेपर्स मिले थे। रूही सवाल करने लगी कि क्यों उसने वहां वह पेपर्स रखे कि उसी समय वहां शीतल आ गयी और उसने देखा नहार का हाथ तो घबरा गयी।

नहार ने रूही से जाने को कहा और स्पर्श का ख्याल रखने को कहा। रूही जब चली गयी तो किचन में बिट्यू आया और उसने नूडल्स खाने की जिद्द की। रूही ने उससे ५ मिनट रुकने को कहा तो वह सब बर्तन और दाल उठाकर फेक दिया।

उसकी आवाज़ से शीतल, सोनी, जूही और उर्मिला वहां आयी और बिट्टू ने शीतल से झूठ कह दिया कि रूही ने उसे खाना देने से मना कर दिया। सुमित्रा यह सुनकर कहा कि बिट्यू के चीज़ मांगते ही वह उसे मिल जाती है तो तुम कौन हो जिसने मना कर दिया उसे खाना देने से?

शीतल ने कहा कि वह जानती है कि रूही उससे और बिट्टू से छिड़ती है क्योंकि वह उसका और नहार का बच्चा है। सुमित्रा रूही को बाहर ले गयी और खड़ा करने सुनाने लगी तो उसके दुपट्टे में आग लग गयी।

नहार उसी समय आकर उसे बचाने के लिए घर के छोटे से तलाब में उसे लेनर कूद गया। तो सभी देखकर हैरान रह गए। नहार ने रूही की चोट देखी तो कहा उसने अपना दुपट्टा क्यों नहीं फाड़ दिया जैसे उसने उसे बांधने के लिए किया था? और नहार वहां से चला गया।

सुमित्रा रूही को डांटने लगी कि अब जब शीतल और नहार की शादी होने वाली है तो जूही क्यों रूही और नहार को एक करना चाहती है? जूही ने कहा कि रूही का यह घर है और रूही नहीं बल्कि शीतल इन दोनों के बीच आयी है।

सुमित्रा जूही को तप्पड़ मारने वाली थी कि शीतल को तप्पड़ लग गया और वह नीचे गिर गयी। दसअसल, पूनम ने उसे तप्पड़ मारा था और उसने कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई जूही से ऐसे लड़ने की।

पूनम ने कहा अभी वह पोलिस को बुलाकर सभी को घरेलू हिंसा करने के लिए जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी। जूही ने उनसे ऐसा करने से मना किया।

सुमित्रा ने कहा कि आप मेरे ही घर में ऐसे बर्ताव कर रहीं हैं? उसने कहा कि बिट्टू इस घर का वारिस है और वह ही आगे जाकर मुन्नी का ध्यान रखेगा कोई मासी नहीं आएगी उसका ध्यान रखने।

सुमित्रा ने कहा कि उनकी दोनों पोतियां बहुत अच्छी है और हम इन्हें पाकर धन्य हो गए हैं। एक पोता नहीं दे पाई और दूसरी ने बेटी दी और पहली वाली को वापस घर बुला रही है।

वहीं, सुमित्रा ने रूही को मुंह बोली बहन कहा तो जूही ने कहा कि वह रूही के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग न करे। पूनम ने कहा कि जूही को अपनी मुंह बोली बहन की इतनी फिक्र है कि वह अपना ध्यान नहीं दे रही है अब मुझे ही उसके लिए कुछ करना होगा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here