30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २७ जनवरी २०२७ रिटन अपडेट: नहार ने आखिर रूही से पूछा क्यों वह उसको छोड़कर चली गयी थी?

मन सुंदर के मंगलवार के एपिसोड में रूही और नहार अंदर कमरे में अटके हुए थे जहां नहार रूही से बात करने वाला था कि सोनी ने उससे कहा कि एक चाभी अंदर अलमारी के ऊपर है। नहार बात छोड़कर चाभी निकालने लगा।

वहीं, बाहर उर्मिला, सोनी और शीतल हैरान रह गए कि कही रूही और नहार के बीच सब गलतफहमी मिट न जाये। नहार जब ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया लेकिन रूही ने उसे बचा लिया।

इसके साथ ही रूही ने कहा वह एक बार कोशिश करती है। रूबी जब स्टूल पर चढ़ने जा रही थी तब नहार ने स्टूल खींच लिया और उसे खुद गोद में उठा लिया। रूही को चाभी मिल गई पर दोनों एक दूसरे की आंखों में खो गए।

बाहर शीतल ने रोमिल से कहा कि वह ज़्यादा खुश हो वरना वह सभी के सामने उसकी पोल खोल देगी। रोमिल अवनी के गुस्सा को सोचकर खो गया और उसने बड़ा लकड़ी का टुकड़े से वह दरवाजा खोल दिया। नहार को देखकर शीतल उसे गले से लग गयी।

अगले दिन जूही ने रूही से पूछा कि कल वह नहार के साथ अकेले थी तो उनमें कोई बात हई? रूही ने कहा नहीं। जुहू ने कहा तुम दोनों को एक दूसरे का प्यार दिख क्यों नहीं रहा? सोनी तभी वहां आयी और यह सुनकर डर गई और उसके हाथ से दूध की बोतल गिर गयी।

सोनी ने रूही को भेजा की वह स्पर्श को खिचड़ी दे दे। सोनी ने जूही से कहा कि वह रूही के मन में नहार के लिए गलत भावनाएं मत जगाये। उसने कहा रूही बिना बताए घर से चली गयी। और कोई भी औरत अपने पति को दूसरी औरत के साथ नहीं देख सकती।

सोनी स्पर्श के कमरे में आई और उसने खिचड़ी में कोई दवा मिला दी। सोनी ने रूही को खुद अपने हाथों से स्पर्श को खिलाने को कहा। स्पर्श ने खुद से खिचड़ी खाई तो उसने कहा बहुत तीखी है। सोनी ने रूही से स्पर्श की पीठ थपथपाने को कहा।

उसी समय सुमित्रा ने नहार को वहां भेजा स्पर्श का हालचाल जानने के लिए। नहार ने रूही को देखा स्पर्श की पीठ को थपथपाते हुए तो उसने पानी की बोतल उसे दी और कहा बहुत अच्छे से तुम उसका ख्याल रख रही हो।

गुस्सा में नहार अपने कमरे में आया और पूरे कमरे में तोड़ फोड़ की। उसने हाथ में चाकू दबा ली। रूही कमरे से बाहर निकली तो उसने कांच के टुकड़ा देखा तो वहीं वह सीधे नहार के कमरे में आई।

उसने कहा नहार के हाथ से खून निकल रहा है तो उसने उसे पट्टी करने की कोशिश की। नहार ने कहा इसकी जरूरत नहीं है और उसे पट्टी बांधने से रोका। फिर भी रूही ने उसके हाथ पर अपना दुपट्टा बांध दिया।

नहार ने कहा इतनी चिंता दिखाने का ड्रामा मत करो। रूही ने कहा मैं ड्रामा कर रही हूँ? नहार ने कहा इतनी चिंता थी तो वह छोडकर क्यों चली गयी उसे? नहार ने कहा जिस दिन वह किडनैप हुई थी तब वह उसे घर लेकर आया और जब उसे होश आया वह नहीं बल्कि उसे वहां एक चिट्ठी मिली।

रूही ने गुस्से से कहा कि उसकी जिंदगी भी बदल गयी जब उसकी आंख खुली। नहार ने कहा रूही को क्या हुआ पर जब वह उठी तब तो वह वहां थी भी नहीं।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here