ये रिश्ता क्या कहलाता है 24th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अरमान अभीरा के बीच रिश्तों को लेकर हो जाती है बहस।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां मायरा को लेकर अभीरा सोचती है कि वो मायरा के साथ रहेगी तो वाणी के साथ कौन डांस करेगा ?
अभीर का कमबैक
अभीरा तान्या को इस बात के लिए पूछती है लेकिन तान्या कहती है अभी उसे भैया के बिज़नेस पर ध्यान देना है और इस बीच ही काम बहुत है। जिसके बाद अब अभीरा अभीर को फोन करने का सोचती है। लेकिन तब तक कियारा अभीर को एक सरप्राइज़ देती है। जहां उसे पता चलता है कि, अभीर का कमबैग कंसर्ट होने वाला है। जिसे सुनकर सभी खुश होते है और अभीरा को अभीर यही बात बताता भी है। अभीरा ये बात उसे बताती नहीं है। जिसके बाद वाणी अकेले प्रैक्टिस करती है और अभीरा को देखकर वो रुक जाती है। अभीरा उसे करने के लिए कहती है लेकिन वाणी कहती है उसे अभीरा के साथ डांस करना है। अभीरा उसे पहले कुछ कहती है तभी अरमान कहता है वाणी के साथ वो डांस करने वाला है।
अभीरा और अरमान का रोमांस
अभीरा और अरमान दोनों ही अपने डांस प्रैक्टिस में लग जाते है। जहां अरमान वाणी के साथ डांस करता है। मायरा के साथ अभीरा जमकर मस्ती करती है। जिसके बाद दोनों ही काफी ज्यादा एक दूसरे के साथ एंजॉय करते है। अभीरा और अरमान दोनों ही एक साथ डांस करते है। इस बीच ही दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वाणी के साथ अरमान और अभीरा के साथ मायरा डांस करती है। जहां चारों काफी खुश होते है कि, दोनों ने अच्छे से डांस कर लिया है। अरमान वाणी को कहता है अब से ये उसका भी घर है। क्योंकि मायरा के साथ वो भी रहेगी। अभीरा दोनों को लेकर कहती है वो दोस्त बनाना चाहती थी इसे लेकिन दोनों बहन बन गई है। मायरा को वाणी और सभी को एकसाथ देखकर बहुत बुरा लगता है और वो वहां से चली जाती है।
विद्या की चिंता
मायरा को लेकर दादी सा और विद्या परेशान होते है लेकिन तभी मायरा को वो खुश देखते है तो कहते है कि क्या वो उदास नहीं है ? मायरा कहती है मम्मी पापा ने उसे कहा है किसी को सतह देखकर जेल्स नहीं होना चाहिए। वही वाणी और अरमान सुबह – सुबह प्रैक्टिस करते है और अचानक से अरमान का पैंट फट जाता है जिसके बाद अभीरा कहती है ये आवाज कैसी आई ? अभीरा और वाणी अरमान का मजाक बनाते है और कहते है कि, अरमान का पैंट फट गया है। दादी सा संजय और मनोज की बहस को शांत करवाती है क्योंकि संजय बाद केस खुद लेना चाहता है और छोटे केस मनोज को देना चाहता है और इस चीज को लेकर मनोज दादी सा की बात सुनता है और उसे केस दे देता है। वही दूसरी तरफ अरमान के करीब आने का अभीरा नाटक करती है। जहां वो कहती है बेहोशी के हालत में वो गिरने वाली है उसे संभालना होगा। अरमाना उसे संभालता है लेकिन गले नहीं लगाता है। अगली सुबह वाणी मायरा के कपड़े पहनकर आती है। जहां विद्या मायरा समझकर उसे खाना खिलाती है जिसे देखकर मायरा को बुरा लगता है और वो वहां से चली जाती है। अभीरा वाणी को समझाती है कि, विद्या आंटी बुरी नहीं है। लेकिन, वो अच्छी है। दादी सा मायरा को अपने कमरे में बुलाकर मायरा को गिफ्ट देती है। वाणी अभीरा से कहती है, कि विद्या आंटी उसे देखकर करेला जैसी शक्ल बना लेती है कोई क्यों करेला क्यों ही खायेगा ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान को वाणी सॉरी बोलती है क्योंकि, वाणी से उसके जूते खो गए होते है। अरमान को वो जूते मायरा के पास दिखते है लेकिन मायरा कहती है ये उसका जूता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

