30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मंगल लक्ष्मी 20th नवंबर रिटेन अपडेट : लक्ष्मी की जान को क्या बचा पाएगा करण ? नील को बचाया मंगल ने

मंगल लक्ष्मी 20th नवंबर रिटेन अपडेट On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मंगल लक्ष्मी की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां मंगल नील को गिरफ्तार होने से बचा लेती है। वही दूसरी तरफ, लक्ष्मी की जान आ जाती है खतरे में।

क्या कुछ होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत मंगल और नील से होती है। जहां, मंगल को नील गिरफ्तार होने बचाती है और पुलिस से कहती है, ये अभी बच्चा है और वो उसकी मां है। मंगल पुलिस से रिक्वेस्ट करती है। जहां नील को गिरफ्तार होने से मंगल बचा लेती है। नील मंगल से कहता है वो स्कूल नहीं जाने वाला है। मंगल पुलिस की धमकी देती है और कहती है उसे जाना ही होगा। नील मंगल से पूछता है क्या वो अपना कंप्टीशन छोड़कर आई है ? मंगल कहती है हां उसे प्रिंसिपल का फोन आया था।

सौम्या की चाल

नील मंगल की बात मान जाता है और स्कूल जाने की बात करता है और मंगल अपने कंपटीशन में जाती है। जहां, सौम्या कंपटीशन को लेकर कहती है कि, अब इस इवेंट का नाम चेंज कर देना चाहिए। क्योंकि इस नाम से पहले ही बदनामी हो गई है। मंगल तब तक वहां आ जाती है और उसे देखकर सौम्या के पसीने छूट जाते है। मंगल को प्रिंसिपल की ओर से फोन आता है कि नील एग्जाम में पास हो गया है। जिस सुनकर मंगल बहुत खुश होती है। मंगल से जब कंपटीशन में पूछा जाता है कि वो किस तरह से नई चीजों को लेकर आएगी इस कॉम्पिटीशन में ? मंगल कहती है मां के नाम से इसका नाम जुड़ा हुआ है। इसमें वही प्यार और बड़ों का आशीर्वाद है। ससौम्या इस बीच ही डिहाइड्रेशन मशीन निकालती है और उसे इंट्रोड्यूस करती है। जिसे देखकर जज को गुस्सा आ जाता है। क्योंकि, पहले स्वाद का अंदाज और आइडिया उन्हें चाहिए। कोई मशीन नहीं। स्टेज से उतरकर सौम्या एक शख्स को अर्जेंट मिलने के लिए कहती है। मंगल को शक जाता है कि, सौम्या कुछ बड़ा करने वाली है।

लक्ष्मी की जान आई खतरे में ?

लक्ष्मी पर जहर का असर होता है और वो दादी को भी धक्का दे देती है। बरखा और भवानी दोनों लक्ष्मी के खिलाफ दादी को भड़काने की कोशिश करते है कि किस तरह से लक्ष्मी पर भूत आ गया हुआ है। दादी से बरखा कहती है वो एक ऐसे तांत्रिक को जानती है जो उसे ठीक कर सकता है और बरखा जबदस्ती अपनी मम्मी के साथ उसे लेकर जाती है। बरखा कार में बताती है ये सब उसका प्लान है और वो भी तो यही चाहती थी ? बरखा की मां भी इस बात से अग्री कर जाती है। वही, दूसरी तरफ, बरखा उस शख्स को पैसे देती है और कहती है अगर वो उसे मार भी देगी तो भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। लक्ष्मी को बेहोशी के हालात में एक रूम में बंद करते है। वही उस पर चाबुक से वार किया जाता है। तब तक लक्ष्मी को होश आ जाता है और वो वहां के लोगों को मार कर भागने की कोशिश करती है।

बरखा का नाटक

बरखा अपने आपको नुकसान पहुंचा लेती है। जिसके बाद वो दादी को बताती है कि उसे लक्ष्मी ने बहुत बुरी तरह पिता और वो वहां से भाग गई। बरखा के कमरे में कार्तिक मिलने आता है। जहां वो लक्ष्मी और करण के बारे में पूछता है लेकिन बरखा कहती है दोनों कुछ काम से बाहर गए है। बरखा कार्तिक को अपने रिलेशन पर काम करने के लिए कहती है क्योंकि उसका रिलेशन बहुत कमजोर हो गया है। करण के घर आते ही करण को ये बात दादी बताती है और लक्ष्मी को ढूंढने करण बाहर जाता है। लक्ष्मी कुछ ही दूर रहती है और वो सभी लोग वापस से लक्ष्मी को पकड़ लेते है। लक्ष्मी बेहोश वापस से हो जाती है और उसे पेड़ में बांध दिया जाता है ताकि उसे जला सकें। वही, करण उसे देखता है और लोगों से पूछता है जिसके बाद वो लक्ष्मी का पीछा करता है। बरखा को वो सभी लोग कॉल करते है और लक्ष्मी की हालत दिखाते है तब तक करण वहां आता है लेकिन, उसे लक्ष्मी के बारे में पता नहीं चल पाता है। लक्ष्मी को लेकर बरखा उसे अतीत याद दिलाती है और कार्तिक को याद आता है किस तरह से लक्ष्मी ने उसे तलाक दिया था। करण लगातार लक्ष्मी को ढूंढने की कोशिश करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, लक्ष्मी के लिए सौम्या घर में कुछ गुंडों को भेजती है। जिसे मंगल और कुसुम दोनों की जान खतरे में आ जाती है। वही अब मंगल को कुसुम इस कंपटीशन से दूर रहने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ, लक्ष्मी को करण घर लेकर आता है। जहां, करण सभी को प्राइवेसी देने को कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

 

 

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें