31 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मन्नत 11th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत की जान आई खतरे में ? ऐश्वर्या की हुई मौत

मन्नत 11th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को मल्ला पर शक होता है। जहां, मल्ला अपनी मां को बचाने की कोशिश करती है।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां विक्रांत मन्नत पर बुआ जी को लेकर भड़का हुआ होता है। ऐसे में, मन्नत और विक्रांत दोनों को धैर्य समझाता है और कहता है, किसी तीसरे के आने से अपना रिश्ता मत खराब करो। विक्रांत को पर्सनली धैर्य समझाता है और इस बात को विक्रांत समझ भी जाता है।

विक्रांत हुआ परेशान  ?

विक्रांत मन्नत को लेकर सोचता है कि उसे माफी मांगनी चाहिए और धैर्य से गले मिलकर उसका शुक्रिया अदा करता है। ऐसे में नीतू मन्नत को सुंदर सा नेकलेस देती है और कहती है, अपनी बेटी को मै ये दे रही हूं। दोनों विशाखा को लेकर बात करते है और कहते है क्यों अभी तक विशाखा इस घर में ही है ? मन्नत धैर्य की बात उसे बताती है और कहती है जल्द सब चले जाएंगे। कोई जरूरत नहीं है उन्हें यहां रहने की। नीतू और मन्नत दोनों धैर्य की तारीफ करते है और कहते है। वो रहेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। दूसरी तरफ वही विक्रांत आता है लेकिन मन्नत वहां से चली जाती है। विक्रांत और नीतू में बात होती है। जहां विक्रांत कहता है मां अपना सारा प्यार मन्नत पर लूट रही है। नीतू कहती है कोई तो जल रहा है मन्नत से। विशाखा को मल्ला अपना प्लान अंजाम देने के लिए कहती है लेकिन, विशाखा कहती है उसे अकेले करना होगा क्योंकि, धैर्य और मन्नत दोनों ने उसे वार्निंग दी हुई है।

मन्नत की परेशानी

मन्नत को अपने कमरे से बाहर की शख्स नजर आता है। जहां वो बाहर जा कर देखती है। वही मल्ला धैर्य के कमरे से गन लेने की कोशिश करती है और हर जगह वो ढूंढ रही होती है। तभी वहां मन्नत आ जाती है और धैर्य मन्नत दोनों उसके कमरे में शख्स को ढूंढ रहे होते है। लेकिन कोई मिलता नहीं है। वही दूसरी तरफ, ऐश्वर्या हॉस्पिटल से भागने के लिए नर्स को बेहोश कर देती है और नर्स का कपड़ा पहन लेती है। विक्रांत मन्नत के पास आता है। जहां दोनों की बातें उसे पता चलती है और वो मन्नत को उसका वहम बताता है। मन्नत से विक्रांत अपनी दिल की बात कहता है। वो कहता है कुछ दिन से घर के लोग को देखकर उसे लग रहा था कि कोई कुछ छिपा रहा है। धैर्य तब तक वहां आता है और ऐश्वर्या के बारे में बताता है। जिसके बाद मन्नत जिद्द करती है चलने के लिए। वही, विक्रांत भी कहता है उसे जाना होगा। जाते – जाते मन्नत गगन से कहती है मल्ला पर नजर रखने के लिए। गगन मल्ला के कमरे में होता है और धैर्य आज सोचता है कि ऐश्वर्या की जान खतरे में होगी। वही सबसे बचते बचाते ऐश्वर्या वहां से निकलने की कोशिश करती है। लेकिन, मल्ला वहां पहुंची नहीं होती है। जिसके कारण उसे डर रहता है वो पकड़ी ना जाए। ऐश्वर्या छिपते हुए रूम आ जाती है और अचानक उसी रूम में मन्नत आ जाती है। ऐश्वर्या के चेहरे से मास्क हट जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या राय सिंह मन्नत की जान लेने की कोशिश करती है। जहां, मन्नत को विक्रांत बचा लेता है। वही धैर्य मार देता है ऐश्वर्या को गोली।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें