31 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026

बड़े घर की छोटी बहू 12th November 2025 रिटन अपडेट: अहाना ससुराल से मूर्ति लेकर जा रही है

12th November 2025 रिटन अपडेट on tellyboosters.com

प्रीकैप: अहाना ससुराल छोड़कर मूर्ति की बिक्री हेतु अपने मायके जा रही है।

बड़े घर की छोटी बहू के बुधवार एपिसोड में अहाना अपने ससुराल से मूर्ति लेकर जा रही होती है। दुर्गा देवी कहती है कि उसे शक है कि अहाना के मौहल्ले में मूर्ति की बिक्री होगी या नहीं।

दुर्गा अपनी बेटी मिली से कहती है कि मूर्ति बनाने की मिट्टी और उस जगह को साफ करदो। मिली कहती है कि अगर वह सभी मूर्तियां बिक गयीं और उन्हें और आर्डर मिला तो वे फिर कैसे मूर्तियां बनाएंगी?

दुर्गा कहती है कि अब वे आगे के आर्डर नहीं लेंगी। घर की दूसरी बहु कहती है कि उसे पूरा विश्वास है कि मूर्तियां बिक जाएंगी। वे कहती है कि मूर्ति के काम के चलते उन्होंने कई दिन से रसोई में ध्यान नहीं दिया तो इस वजह से वह आज खाना पकाएंगी।

अहाना तैयार होकर आती है और दुर्गा कहती है कि अपने मायके में मत रह जाना जल्दी घर वापस आना। अहाना कहती है कि वे बिल्कुल अपने माँ की तरह है जैसे उन्हें मिली से प्रेम है वैसे ही उसकी माँ को भी उससे प्रेम है।

दुर्गा अहाना से नारियल के लड्डू ले जाने को कहती है लेकिन वह मना कर देती है। वहीं, घर की अन्य स्त्रियां मिली के घर में रुकने पर आपत्ति जताती है। जिसे सुनकर मिली कहती है कि इस घर में उसका हक है।

इस बात को दुर्गा सिद्ध करती है कि यह घर उसके नाम पर है और वह जब चाहे किसी को भी निकाल सकती है। वह कहती है कि यह घर वह अपने सभी बच्चों में बराबर में बांटेगी। साथ ही वह कहती है कि कोई भी उसे अहाना से दूर करने की कोशिश न करे।

दुर्गा अहाना से कहती है कि वह जल्द से जल्द घर लौटे। वह कहती है कि घर में कोई पुरुष नहीं है जिसके साथ वह घर लौट जाये। इसपर अहाना कहती है कि इसकी कोई ज़ारोरोत्त नहीं क्योंकि सभी को अपना सफर खुद तय करना पड़ता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here