तू जूलिएट जट दी 5th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर नवाब को अपने से दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि टीना और उसका रिश्ता हो रहा होता है खराब।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां अगली सुबह हीर की बेल हो गई होती है और वो बाहर आ जाती है। हीर को पता नहीं चलता है कि नवाब ने हीर की बेल करवाई है।
हीर की हुई बेल
हीर को नवाब के साथ बीते रात के कुछ पल याद आतें हैं। लेकिन इस बीच ही पुलिस वालों का कहना रहता है कि कली फरिश्ता था उसने करवाई है बेल। नवाब अपने वकील को थैंक यूं कहता है क्योंकि उसकी वजह से ही सब ठीक हुआ है। वही अब नवाब के घर हीर जाने की कोशिश करती है। लेकिन छत पर से ऋचा देखती है कि हीर आ गई है और ये बात गुलाब को बताती है। घर के बाहर दिलीप आता है और हीर से सवाल करता है कि, कहां थी वो रात भर ? हीर कुछ कहे गुलाब कहती है कि वो जेल में थी और ये सब बात उसने नहीं बताया क्योंकि, दिलीप की तबियत खराब हो जाती है। ऐसे में गुलाब कहती है हीर ने चोरी की थी और ऋचा हीर का सारा सच बताती है किस तरह अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने चोरी की है और अब यहां आ गई है। दिलीप हीर से कहता है क्या कुछ दिया नहीं है उसे दिलीप ने लेकिन अब ? हीर को इस घर से जाना होगा। हीर को दिलीप वहां से जाने के लिए कहती है। जिसके बाद हीर अपने घर आती है लेकिन हीर को दादी अपने घर भी नहीं आने देती है। नीलू सभी से कहती है हीर की इसमें कोई गलती नहीं है। उसने नहीं कुछ किया है। ज्यादा बोलने पर हीर के पापा उसकी मां को मारते है जिसकी वजह से पम्मी हीर को जाने के लिए कहती है।
गुलाब की चाल
गुलाब ये सारी बात नवाब को बताती है कि हीर की गलती की वजह से उसके पापा ने उसे घर से निकाल दिया है। वही अब नवाब अपने दोस्त के साथ हीर को ढूंढने निकल जाता है। जहां, हीर मंदिर जाती है और शिकंजी लेती है लेकिन उसे पीती नहीं है। पास में ही, हीर मंदिर देखती है और धागे से मन्नत मांगती है कि, जिसने भी उसकी मदद की है। उसका उन्हें पूरा ख्याल रखना है और इतने में ही नवाब वहां आ जाता है और हीर वही बेहोश हो जाती है। नवाब अपने घर उसे लेकर आता है उसे काढ़ा बनाकर देता है। लेकिन हीर नवाब से कुछ कहती तब तक टीना वहां आ जाती है और कहती है कि,नवाब कल रात कहां था ? नवाब टीना से बात छिपाने के लिए कहता है टूर्नामेंट था उसी में वो बिजी चल रहा था। वही दूसरी तरफ तब तक बोजु आ जाता है और टीना उसे पूछती है उसने हाथ में क्या छिपाया हुआ है ? हीर जैसे कपड़े देखकर टीना पूरे घर में हीर को ढूंढती है और हीर के मिलने पर टीना पूछती है नवाब और हीर कर कैसे लेते है ये सब ? नवाब टीना को समझाने की कोशिश करता है लेकिन, टीना बात नहीं सुनती है और दोनों की बहस को देखकर हीर वहां से चली जाती है।
नवाब को हुई हीर की चिंता
गुलाब और ऋचा कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश करते है कि, आखिरकार वो फरिश्ता है कौन ? जिसने हीर की बेल करवाई है ? जिसके बाद नवाब हीर को मनाने के लिए उसके पीछे जाता है और ऋचा की नजर हीर पर जाती है। गुलाब और ऋचा दोनों ही हीर को देखते है साथ ही नवाब को भी जहां, हीर नवाब को अब उसे दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि उसके पास जो भी रहता है सब कुछ वो खराब कर देती है लेकिन, नवाब कहता है ऐसी हीर की फ़िद्रत नहीं है। अगर हीर प्यार से नहीं मानी तो, आज नवाब जिद्द करेगा और नवाब हीर को घर ले जाने के लिए गोद में उठा लेता है। जिसे देखकर गुलाब और ऋचा हैरान हो जाते हैं।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर को कुछ गुंडे रास्ते पर छेड़ने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद नवाब वहां सही समय पर आकर उसे बचाता है। वही दूसरी तरफ नवाब कहता है हीर उसकी पत्नी है। दोनों की बातों को गुलाब सुनती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

