26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

तू जूलिएट जट दी 26th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : हीर ने मांगा नवाब से जवाब, क्या नीलू मानेगी हीर की बात ?

तू जूलिएट जट दी 26th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर मांग रही है अर्जुन से माफी।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर से नवाब कहता है उसकी मदद करने के लिए हीर को उसने नहीं कहा था।

हीर की नई मुसीबत

ऐसे में हीर अर्जुन की तरफ से कहती है कि अर्जुन को हमारी वजह से तकलीफ हो रही है। इसलिए उसका जाना वहां सही था। नावां हीर को दूर रहने के लिए कहता है अर्जुन से लेकिन हीर इस बात को मानती नहीं है और हीर के सामने नवाब शर्त रखता है कि, अगर उसने सभी को अपना सच्चा रिश्ता बता दिया तो क्या वो अर्जुन से दूर हो जाएगी ? हीर इस बात का कुछ जवाब नहीं देती है और उसे समझ नहीं आता है कि, अर्जुन और उसके बीच कुछ ऐसा नहीं है वो कैसे बताए ? हीर को अनमोल देखने आती है और हीर कमरे में रहती नहीं है। जिसके बाद अनमोल को हीर फोन कर जल्दी घर आने के लिए कहती है। हीर के जाते – जाते ही नवाब उसे कहता है कि, वो हीर के जवाब का इंतजार करेगा। इस बीच ही हीर घर आती है और दिलीप के साथ सभी लोग हीर से जावब मांगते है लेकिन हीर कहती है कि, मां की तबियत खराब हो गई थी। इसलिए वो चली गई थी। दिलीप उसे अकेले जाने के लिए मना करता है लेकिन, गुलाब हीर का साथ देती है और कहता है मां की चिंता होती है तो ऐसा ही होता है।

गुलाब की चाल

अगली सुबह ऋचा गुलाब से सवाल करती है कि उसने हीर को बचाया क्यों है ? गुलाब कहती है हीर को उसने बचाया नहीं है बल्कि उसके साथ कुछ ऐसी चाल चली है जो उसे हो फंसाने वाला है। वही दुसर तरफ, बोजु और नवाब अर्जुन और हीर के रिश्ते से परेशान हो जाते है कि, किस तरह से सच सामने लेकर आया जाए ? बोजु नवाब को ऐसा करने के लिए मना करता है। लेकिन नवाब चाहता है वो अब सच बता दे। हीर अपने मां के घर जाने के लिए निकलती है और दिलीप उसे नाश्ता के लिए कहता है। लेकिन हीर मना करती है और कहती है माअ कि दवाई है जो अर्जेंट देनी है इसलिए उसे जाना होगा। घर जाते ही हीर अपनी मां को नवाब और अपने रिश्ते के बारे में बताती है कि, अर्जुन और हीर को लेकर लगता है नवाब को दोनों ने एक – दूसरे का प्यार एक्सेप्ट किया है। नीलू हीर को थप्पड़ मार देती है। लेकिन नीलू को हीर विश्वास दिलाती है कि उसके और अर्जुन के रिश्ते में कुछ भी ऐसा नहीं है।

हीर की चिंता

नीलू के सामने पम्मी भी नवाब को लेकर बुरा भला कहती है और तब तक घर में गुलाब और दिलीप आ जाते है। हीर अपनी मां से रिक्वेस्ट करती है कि, उसे कुछ करना होगा नहीं तो सभी बातें बिगड़ जाएगी ? बोजु नवाब को कुछ भी कहने से मना करता है क्योंकि उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा और खराब फैसला वो ले रहा है। हीर की मां गुलाब और दिलीप से मिलती है और हीर की गलती को छिपा देती है। जिसके लिए गुलाब हीर को लेकर कहती है घर के नियम हीर भूल जाती है। वही दिलीप और गुलाब सभी को घर आने के लिए कहते है खाना खाने के लिए ओर सभी तैयार होते भी है। बाह आते ही गुलाब सोचती है वो कभी भी उनको अपने घर नहीं आने देगी। उनकी इतनी हैसियत नहीं है। हीर अर्जुन से बात करने के लिए कॉलेज जाती है लेकिन हीर के कुछ कहने से पहले ही अर्जुन उसे माफी मांगने से मना करता है। तब तक हीर वहां से गायब हो जाती है और ये काम नवाब ने किया होता है क्योंकि, नवाब नहीं चाहता है हीर अर्जुन से बात करे। नवाब बार – बार हीर को समझाता है उसे किसी भी हालत में अर्जुन से दूर रहना है और हीर इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर से नवाब बात करने की कोशिश करता है और नवाब से हीर कहती है कि ठीक है अभी शांति से बात करते है। लेकिन तब तक नवाब गुलाब को देख लेता है और हीर के पास गुलाब आ जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें